Teachers' Day 2026 AI Prompts: अपनी फेवरेट टीचर के लुक में Gemini से फोटो बनाने के 5 बेस्ट प्रॉम्प्ट्स पढ़ें

Teachers' Day 2026 AI Image Prompts में आप जानकारी जिस तरह से देंगे, फोटो उसी तरह बनकर तैयार होगी। इसलिए प्रॉम्प्ट में जानकारी साफ और सिंपल भाषा में दें, ताकि AI बात आसानी से समझे।
Updated:- 2026-09-04, 12:33 IST
teachers day 2026 ai photo prompt to generate photo with google gemini tool

Teachers' Day पर अगर आप बच्चों के साथ खूबसूरत तस्वीरें बनाना चाहती हैं, तो AI Prompts की मदद से कई तरह की फोटो बना सकती हैं। इसके लिए आपको किसी फोटोशूट की तैयारी करने या स्कूल में लंबा समय बिताने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि Gemini से हर फोटो क्लियर और खूबसूरत बनती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको क्लासरूम में बैठना, स्टूडेंट्स से फूल और कार्ड लेना, बच्चों के साथ केक काटना या पूरी क्लास के साथ ग्रुप फोटो करना जैसे कई AI Prompts बताएंगे। आपको केवल इन प्रोम्प्टस को कॉपी करना है और Google Gemini पर जाकर पेस्ट कर देना है।

Teachers Day के लिए AI Photo Prompts

Prompts 1- मेरी दी गई फोटो को रेफरेंस के तौर पर यूज करना है। इसमें मेरा चेहरा बिल्कुल न बदलें और चेहरे के सभी फीचर्स भी सेम ही रखना है। फोटो में मुझे स्कूल की टीचर के रूप में दिखाएं, जहां Teachers' Day पर बच्चे मेरे क्लास में आते ही फूलों की पंखुड़ियां उड़ा रहे हैं और मेरा स्वागत कर रहे हों। ये देखकर मैं खुशी से मुस्कुरा रही हूं। पूरा स्कूल का माहौल बहुत प्यारा और असली लगना चाहिए। मेरा चेहरा भी रियल दिखना चाहिए।

Teachers Day AI Photo Ideas

Teachers Day पर फोटो बनाने वाले AI Prompts

Prompts 2- मेरी रेफरेंस फोटो का यूज करते हुए एक नई फोटो बनाएं, जिसमें मुझे स्कूल की टीचर के रूप में दिखाना है। Teachers' Day पर एक बच्चा प्यार से मेरे लिए चाय या कॉफी का कप लेकर आया है। मैं बच्चे से कप लेते हुए मुस्कुरा रही हूं। मेरे आस-पास बहुत सारे बच्चे खड़े हैं, वह मेरे लिए फूल और कार्ड लेकर खड़े हों। पूरा नजारा प्यारा और सिंपल है, लेकिन देखकर दिल खुश हो रहा है। फोटो एकदम रियल लगनी चाहिए, चेहरा भी असली दिखना चाहिए।

Teachers Day School Photo Prompts

Teachers Day पर बच्चों के साथ AI Photo Prompts

Prompt 3-  मेरी फोटो से एक टीचर वाली फोटो बनाएं, इसमें मेरा चेहरा और पहचान बिल्कुल रेफरेंस फोटो जैसी ही रखें। मुझे स्कूल की टीचर की कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाएं और मेरे आसपास बच्चे खड़े होकर Teachers' Day सेलिब्रेट कर रहे हों। एक बच्चा मेरे लिए फूल रख रहा हो और दूसरा हाथ से बनाया कार्ड दे रहा हो। क्लासरूम में हल्की सजावट हो।

Teachers Day Classroom Photo Prompts

Teachers Day पर प्यारी फोटो बनाने के AI Prompts

Prompt 4-  मेरी फोटो को रेफरेंस बनाकर एक टीचर्स दे फोटो बनाओ। मेरा चेहरा बिल्कुल वैसा ही रखें। मुझे स्कूल की प्रार्थना सभा में दिखाएं। मैं एक टीचर के रूप में खड़ी हूं। Teachers' Day पर बच्चे और दूसरे टीचर मेरे लिए तालियां बजा रहे हों और मुझे फूलों का गुलदस्ता दे रहे हैं। पीछे स्कूल की बिल्डिंग और बहुत सारे बच्चे दिखाई दें। फोटो बिल्कुल असली लगे।

Teachers Day AI Photos

Teachers Day के लिए आसान AI Image Prompts

Prompt 5-  मेरा चेहरा बिल्कुल न बदलें। मुझे स्कूल की टीचर के रूप में दिखाएं, जहां Teachers' Day पर कई बच्चे मेरे पास आकर सम्मान से पैर छू रहे हों। मैं सभी बच्चों को प्यार से आशीर्वाद दे रही हूं। आसपास दूसरे टीचर और बच्चे खड़े होकर मुस्कुरा रहे हों। पूरा सीन प्यार से भरा हुआ नजर आ रहा है। आस-पास खड़ी टीचर ताली बजा रही हैं। मैं भी बहुत खुश हूं। फोटो एकदम रियल लगे, इसमें चेहरे में कोई बनावट न करें।

Teachers Day Trending AI Prompts

Teachers Day पर अपनी फोटो को नया लुक देने वाले AI Prompts

Prompt 6- मेरी रेफरेंस फोटो का यूज करके एक नई फोटो बनानी है, इसमें चेहरा बिल्कुल न बदलें। मुझे स्कूल की क्लास में खड़े दिखाएं, जहां बच्चों ने Teachers' Day के लिए पूरी क्लास को गुब्बारों, फूलों और हाथ से बने कार्ड से सजाा दिया है। बच्चे मुझे देखकर खुशी से तालियां बजा रहे हों और मैं यह देखकर भावुक होकर मुस्कुरा रही हूं। सीन बिल्कुल रियल लगे। मेरी आंखों में पानी हो, मैं खुश हूं और बच्चों का इतना ज्यादा प्यार देखकर अपने आंसू नहीं रोक पा रही हूं। फोटो में चेहरा एकदम रियल लगे, इसमें कोई बदलाव नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Teachers' Day 2026 Games Ideas: क्लासरूम में बच्चों के साथ खेलें ये क्रिएटिव गेम्स, हर कोई खुशी-खुशी लेगा हिस्सा

Teachers Day Viral AI Photo Prompts

Teachers' Day AI Photo सही नहीं बन रही है तो क्या करें?

टीचर्स डे के दिए गए प्रोम्प्ट से अगर तस्वीरें सही नहीं बन रही है, तो हो सकता है कि AI आपका चेहरा सही से पढ़ नहीं पा रहा। जो फोटो आपने रेफरेंस के लिए दी है, अगर वह क्लियर या फ्रंट फेस नहीं होगी, तो फोटो अच्छी नहीं बनेगी।

  • फोटो में अगर कुछ बदलाव करना है, तो हमारे दिए गए प्रोम्पट में क्लासरूम, स्कूल का गेट, प्रार्थना सभा, स्टाफ रूम, स्कूल का मैदान या स्टेज बदल सकते हैं।
  • बच्चों को फोटो में फूल देते, कार्ड देते या केक खिलाते हुए बदल सकते हैं।
  • फोटो में कपड़े जैसे साड़ी, सूट, कुर्ती, फॉर्मल ड्रेस या सिंपल ट्रेडिशनल लुक में बदलाव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Sanskrit Shlokas for Teachers' Day 2026: 'गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः' समेत 5 श्लोक अर्थ सहित

Teachers Day Realistic AI Photo Prompts

  • टीचर का पोज बदल सकती हैं, इसमें बच्चों के बीच खड़े होना, कुर्सी पर बैठना, बोर्ड के सामने पढ़ाना या बच्चों के साथ बैठना जैसी पोजिशन बदल सकती हैं।
  • मुस्कुराते हुए, भावुक होकर, बच्चों को देखकर खुश होते हुए या सरप्राइज एक्सप्रेशन भी बदल सकते हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- gemini

FAQ
Teachers Day की AI फोटो को ज्यादा रियल कैसे बनाएं?
Prompt में realistic photo, natural expression, natural lighting, real school environment और authentic classroom जैसी बातें शामिल कर सकती हैं। साथ ही चेहरे और हाथों को नेचुरल रखने की बात भी लिखना सही होता है। 
क्या Teachers Day AI फोटो में टीचर और बच्चे दोनों को एक साथ दिखा सकते हैं?
हां, Prompt में साफ बताया जा सकता है कि टीचर कौन है, बच्चे कहां खड़े हैं और वे क्या कर रहे हैं। इससे AI को सीन समझने में आसानी होती है और आप फूल देने, कार्ड देने, केक काटने या ग्रुप फोटो जैसे अलग-अलग पल तैयार कर सकती हैं।
Teachers Day AI Prompt में कौन-कौन सी चीजें लिखनी चाहिए?
टीचर का पोज, बच्चों के साथ क्या हो रहा है, स्कूल की जगह, कपड़े, सजावट, एक्सप्रेशन और फोटो का लुक जैसी जरूरी जानकारी लिख सकते हैं। बहुत ज्यादा उलझाने के बजाय साफ और सीधे शब्दों में सीन बताना बेहतर रहता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।