Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:44 PM IST

Sanskrit Shlokas for Teachers' Day 2026: 'गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः' समेत 5 श्लोक अर्थ सहित

5 सितंबर 2026 को Teachers' Day मनाया जाने वाला है। बच्चे अपने टीचर्स को स्पेशल महसूस कराने के लिए कई तरह की तैयारियां कर रहे हैं। आप भी गुरु से जुड़े श्लोक सुनाकर अपनी टीचर को खुश कर सकते हैं।
Updated:- 2026-09-03, 14:51 IST
teachers day 2026 sanskrit slokas with meaning hindi

Teachers' Day पर स्कूलों में पूरे दिन अलग ही रौनक देखने को मिलती है। कोई बच्चा अपने पसंदीदा टीचर के लिए हाथों से कार्ड बनाकर लाता है, तो कोई कविता, स्पीच या श्लोक के जरिए अपने दिल की बात कहता है। अगर आप आप भी इस बार अपनी क्लासरूम में अपनी टीचर के सामने कविता या स्पीच सुनाने वाली हैं, तो इसकी शुरुआत गुरु से जुड़े संस्कृत श्लोक से कर सकती हैं। श्लोक बोलने के बाद पहले आप इसका अर्थ हिंदी में समझाएं, फिर अपनी स्पीच या कविता शुरू करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए अलग-अलग श्लोक लेकर आए हैं। हम आपको इसका हिंदी अर्थ भी बताएंगे।

Teachers Day Shlok 1- गुरु को समर्पित संस्कृत श्लोक

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥

हिंदी में अर्थ क्या है?

  • इस श्लोक का अर्थ यह है कि गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान बताया गया है। आप भी एक गुरु हैं, जो हमारे लिए ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान हैं।
  • गुरु हमें ज्ञान देकर नई राह दिखाते हैं, हमारी गलतियों को सुधारते हैं और जीवन में सही दिशा चुनना सिखाते हैं। इसलिए गुरु को साक्षात परमात्मा के समान मानकर उन्हें प्रणाम किया जाता है।
  • हम भी आपको प्रणाम करते हैं और आपको भगवान की तरह मानते हैं।
  • इसके बाद आप अपनी स्पीच या कविता शुरू कर सकते हैं।

Guru Shlok with Hindi Meaning

इसे भी पढ़ें- Teachers' Day 2026 Poems: फेवरेट टीचर के चेहरे पर लाएं मुस्कान, सुनाएं ये 6 खूबसूरत कविताएं

Teachers Day Shlok 2-  गुरु के महत्व पर संस्कृत श्लोक 

अखण्डमण्डलाकारं व्याप्तं येन चराचरम्।
तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्रीगुरवे नमः॥

हिंदी में अर्थ क्या है?

  • इस श्लोक का अर्थ यह है कि हमें जिस गुरु ने इस पूरे संसार और उसके हर कण में ज्ञान और सत्य को समझने की राह दिखाई हैं, आज मैं उस गुरु को नमन करती हूं।
  • गुरु हमें सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन को समझने और सही नजरिए से देखने की सीख भी देते हैं।
  • आपने भी हमें बहुत कुछ सिखाया है, इसलिए हम आपका आदर करते हैं।
  • इस श्लोक का अर्थ समझाने के बाद आप अपनी कविता शुरू करें।

Teachers Day Shlok 3- गुरु को नमन करने वाला श्लोक

गुरो- अधिकं नास्ति तत्वं, गुरोः अधिकं नास्ति तपः।
तत्वज्ञानात् परं नास्ति, तस्मै श्रीगुरवे नमः॥

हिंदी में अर्थ क्या है?

  • इस श्लोक का अर्थ यह है गुरु से बढ़कर कोई तत्व नहीं है, गुरु से बढ़कर कोई तपस्या नहीं है। गुरु के तत्वज्ञान से परे कुछ भी नहीं है, ऐसे श्रीगुरु को मेरा प्रणाम है।
  • तत्वज्ञान वह ज्ञान होता है, जो हमें यह बताता है कि हम कहां से आए हैं, हमारा जीवन का उद्देश्य क्या है और मोक्ष कैसे प्राप्त हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Teachers' Day 2026 Greeting Card Ideas: अपनी फेवरेट टीचर के लिए ऐसे बनाएं खूबसूरत ग्रीटिंग कार्ड्स

Teachers Day Shlok 4- गुरु के प्रति सम्मान जताने वाला श्लोक

ध्यानमूलं गुरुर्मूर्तिः पूजामूलं गुरोः पदम्।
मन्त्रमूलं गुरोर्वाक्यं मोक्षमूलं गुरोः कृपा॥

हिंदी में अर्थ क्या है?

  • इस श्लोक का हिंदी में अर्थ यह है कि गुरु का स्वरूप ध्यान का आधार है, यानी इनकी वजह से हमने पढ़ाई में ध्यान करना सीखा है।
  • उनके चरणों को सम्मान देना पूजा के समान है और उनके वचन हमारे लिए मंत्र की तरह होते हैं।
  • गुरु की कृपा से इंसान जीवन में सही राह और सच्चा ज्ञान प्राप्त कर सकता है, इसलिए हमेशा उनका आदर करना चाहिए।

Teachers Day Speech Shlok

Teachers Day Shlok 5-  शिक्षक दिवस पर बोलने योग्य गुरु श्लोक

गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय।
बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय॥

हिंदी में अर्थ क्या है?

  • इस श्लोक में कबीरदास जी कहते हैं कि अगर गुरु और भगवान दोनों एक साथ सामने खड़े हों, तो सबसे पहले गुरु के चरण छूने चाहिए।
  •  गुरु ही हमें भगवान तक पहुंचने और उन्हें पहचानने का रास्ता बताते हैं, इसलिए गुरु का स्थान बहुत ऊंचा माना गया है।
  • आज टीजर्स डे के मौके पर हमें समझना चाहिए कि गुरु हमारे जीवन के लिए कितने ज्यादा खास हैं और उनका कितना ज्यादा महत्व है।

निष्कर्ष- इन श्लोक को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि इसे सुनने के बाद आपकी टीचर के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। वह समझेगी कि बच्चों ने उनके लिए कितने मुश्किल श्लोक याद किए हैं। 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific, shutterstock

FAQ
क्या बच्चे Teachers' Day की कविता से पहले श्लोक बोल सकते हैं?
 हां, कविता या भाषण से पहले गुरु से जुड़ा श्लोक बोलना एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। इससे गुरु के प्रति सम्मान और भावनाएं साफ नजर आती हैं।
Teachers' Day पर गुरु श्लोक बोलने के बाद क्या कहना चाहिए?
श्लोक के बाद उसका आसान अर्थ बताकर अपने टीचर को Teachers' Day की शुभकामनाएं दे सकते हैं। इसके बाद टीचर के लिए तैयार की गई कविता, स्पीच या धन्यवाद संदेश सुनाया जा सकता है।
छोटे बच्चों के लिए कौन-सा गुरु श्लोक आसान रहेगा?
छोटे बच्चों के लिए ‘गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः’ वाला श्लोक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह छोटा है और आसानी से याद किया जा सकता है। बच्चा इसके बाद इसका सरल अर्थ भी बता सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।