Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

Home Decor: सस्टेनेबल चीजों की मदद से आप भी अपने घर को दे सकती हैं नया लुक

सस्टेनेबल चीजों की मदद से अगर आप अपने घर को सजाती हैं तो यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा साबित होता है।  
Updated:- 2024-07-24, 14:20 IST
image

आजकल सस्टेनेबल चीजों का इस्तेमाल करना एक समझदार नागरिक की पहचान है। अपने घर को सस्टेनेबल तरीके से नया लुक देना न केवल पर्यावरण को ठीक करने में मदद करता है, बल्कि यह आपके घर को एक अनोखी और खूबसूरत पहचान भी देता है। आइए जानते हैं, कैसे आप सस्टेनेबल चीजों की मदद से अपने घर को नया लुक दे सकती हैं।

पुरानी चीजों को रीसायकल करना सीखें

अगर आपके घर में पुरानी चीजें है जिसे आप फेंकने का सोच रही हैं तो आपको उन चीजों की मदद से अपने घर को सजाना चाहिए। जैसी की- पुरानी कुर्सी और टेबल को दोबारा कलर करके इसका इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा, पुरानी चीजों को अपसाइकल करके भी आप क्रिएटिव और यूनिक फर्नीचर बना सकती हैं।

नेचुरल फाइबर से बने चीजों का इस्तेमाल

ऑर्गेनिक कॉटन, बांस, लिनन और जूट जैसे नैचुरल फाइबर से बने कपड़े की मदद से ही आपको अपने घर की सजावट करनी चाहिए। ऐसे में अगर आप घर के लिए नए पर्दे खरीदने जा रहे हैं तो आपको इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही पर्दे, कुशन कवर खरीदना चाहिए।

इको-फ्रेंडली वॉलपेपर

अपने घर की दीवारों को नया लुक देने के लिए इको-फ्रेंडली पेंट्स और वॉलपेपर का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरीके के पेंट्स और वॉलपेपर पर्यावरण के लिए काफी अच्छा होता है। इसे आसानी से रिसाइकल किया जाता है।

यह भी पढ़ें- इन सिंपल टिप्स को अपनाकर घर को बनाएं इको-फ्रेंडली

प्लांट्स से सजावट

easy home decor

घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप चाहे तो प्लांट्स की मदद से भी घर की सजावट कर सकती है। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। साथ ही यह दूषित हवा को भी साफ करने में मदद करता है। इन्हें आप अपने लिविंग रूम, बेडरूम और किचन में रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Eco friendly बनने के लिए फॉलो करें श्रद्धा कपूर के ये Tips और Hacks

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image credit-freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।