'मेरा दिल सच में है बड़ा...' सुष्मिता सेन ने हार्ट अटैक आने के बाद कही ये बात

सुष्मिता सेन आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने काम, मुकाम और बातों की वजह से वो लोगों के दिल में हमेशा से एक खास जगह रखती हैं। उन्होंने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और पोस्ट शेयर किया है जिसे पढ़ने के बाद यह साफ हो गया है कि वो सच में मजबूत हैं। दरअसल कुछ समय पहले सुष्मिता सेन ने हार्ट अटैक का सामना किया था। इसी से जुड़ा उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है।
'मेरा दिल सच में है बड़ा ' - सुष्मिता सेन
View this post on Instagram
- सुष्मिता सेन ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर सभी को हमेशा खुश और साहसी रहने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, "मेरे पिता के शब्दों में - अपने दिल को खुश और साहसी रखें और जब आपको इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होगी तो यह आपके साथ खड़ा होगा।"
- उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद एंजियोप्लास्टी हुई और स्टेंट लगे। उन्होंने लिखा कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्होंने बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञ ने पुष्टि की है कि ‘मेरा दिल बड़ा है।
इसे भी पढ़ेंः गोल्ड डिगर बुलाने पर सुष्मिता सेन ने दिया करारा जवाब, जानिए उन्होंने क्या कहा
अब ठीक हैं सुष्मिता
सुष्मिता सेन के लिए सच में पिछले कुछ दिन कठिन रहे होंगे लेकिन अब वो ठीक हैं और हमेशा की तरह एक बार जिंदगी के पड़ावों को पार करने के लिए तैयार हैं। इस पोस्ट पर कुछ ही मिनट के समय के अंदर लगभग 50 हजार लाइक आ चुके हैं और लोग उनके पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः जब महेश भट्ट ने सबके सामने किया था सुष्मिता सेन को बेइज्जत
इसी के साथ सेन ने एक बार फिर फ्रूफ कर दिया है कि उनका दिल सच में बहुत बड़ा है। अगर आप इसके अलावा उनसे जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।