रविवार से हो रही है 2023 की शुरुआत, साल भर सूर्य कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

Sun Remedies For 2023: साल 2023 जल्दी ही शुरू होने वाला है। ऐसे में नए साल के लिए जहां लोग उत्साहित हैं तो वहीं, नया साल अच्छा जाए इसके लिए ज्योतिषीय उपाय भी कर रहे हैं। इसके अलावा, आप में से बहुत से लोग भगवान की पूजा-आराधना करके अपने नए साल की शुरुआत करने की भी सोच रहे होंगे।
अब अगर हम आपसे कहें कि हम आपको एक ऐसा रास्ता बताने जा रहे हैं जिससे भगवान और ग्रह-नक्षत्रों की पूजा भी हो जाएगी और कुछ सरल ज्योतिष उपाय भी आप आसानी से कर पाएंगे और आपका नया साल भी बेहद बेहतरीन जाएगा तो। दरअसल, नए साल यानी कि 2023 की शुरुआत रविवार के दिन से हो रही है।
हिन्दू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। सूर्य को इस सृष्टि का ऊर्जा स्रोत माना जाता है, भगवान के भीतर का तेज माना जाता है और ग्रह-नक्षत्रों का स्वामी भी कहा जाता है। ऐसे में अगर नए साल के पहले दिन आप सूर्य से जुड़े कुछ उपाय कर लें तो इससे सालभर आपको सूर्य कृपा के साथ-साथ सभी देवी-देवताओं और ग्रह-नक्षत्रों का आशीर्वाद भी मिलेगा।
- साल 2023 के पहले दिन सूर्य (सूर्य देव के मंत्र) उपासना अवश्य करें। इससे व्यक्तित्व में सूर्य के तेज विद्यमान होगा।
इसे जरूर पढ़ें: क्या होते हैं पंचगव्य जिसके बिना विफल माना जाता है पूजा-पाठ और हवन
- साल 2023 के पहले दिन सूर्य को अर्घ्य दें और मंत्र उच्चारण करें। इससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
- साल 2023 के पहले दिन सूर्य की किरणों में खड़े होकर मां लक्ष्मी के स्तोत्र का पाठ करें। इससे मां लक्ष्मी का वास घर में बना रहेगा।
- साल 2023 के पहले दिन मां लक्ष्मी को पुष्प भी अर्पित करें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- साल 2023 के पहले दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी।
- साल 2023 के पहले दिन एक लोटे में पानी, गुड़ और चावल (चावल के उपाय) मिश्रित करें और नदी में प्रवाहित करें। इससे नौकरी में तरक्की मिलेगी।
इसे जरूर पढ़ें: नव ग्रहों के इस आरती से दूर हो सकता है हर दोष
- साल 2023 के पहले दिन आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करना न भूलें। इससे नव ग्रह शांत रहेंगे औ ग्रह दोष से भी निजात मिल सकेगी।
तो ये हैं नए साल यानी कि 2023 में सूर्य देव की कृपा पाने के लिए किये जाने वाले कुछ अचूक उपाय। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।