खुद की आंखों में नहीं है रोशनी फिर भी दुनिया को दिखाती हैं रास्ता...कुछ ऐसी है भारत की पहली महिला नेत्रहीन IFS की कहानी

Success Story: "आंखों की रोशनी न होने का मतलब जीवन में अंधेरा नहीं होता" यह वाक्य भारत की पहली नेत्रहीन महिला IFS अधिकारी पर बेहद सूट करता है। जिस तरह से वो दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में मुकाम हासिल की हैं, उसे हम शब्दों में कभी बयां नहीं कर सकते हैं। हम जिनकी बात कर रहे हैं, उनका नाम- बेनो जेफिन है। इन्होंने साल 2015 में सफलता का ऐसा इतिहास रचा कि आज भी लोग उन्हें प्रेरणा मानते हैं। क्योंकि, यह महिला आंख न होने के बावजूद भी आज देश और विदेश में अपनी सेवा से रौशनी दे रही हैं।
बचपन और शिक्षा

केरल के कोल्लम जिले में जन्मी बेनो की बचपन से ही अपनी आंखों में रोशनी नहीं थी। लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी शिक्षा जारी रखी। बेनो जेफिन ने अपनी स्कूलिंग चेन्नई की लिटिल फ्लवर कॉन्वेन्ट हाईय़र सेकेंड्री स्कूल से रही थी। बचपन से ही पढ़ने-लिखने में होशियार जेफीन ने स्कूल में कई स्पीच का भी हिस्सा होती थी। उन्होंने एकबार जवाहरलाल नेहरू के ऊपर भाषण दिया था, जिसमें उन्हें प्रथम पुरस्कार भी मिला था। बेनो ने स्टेला मैरिस कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन की डिग्री और लॉयला कॉलेज से मास्टर्स कंप्लीट किया था।
यूपीएससी परीक्षा की तैयारी
बेनो ने दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ कड़ी मेहनत की। ब्रेल लिपि में स्टडी मटेरियल न होने की वजह से वो खुद नहीं पढ़ पाती थी। उनके परिवार और दोस्तों ने मिलकर उनकी पढ़ाई में मदद की है। इसके अलावा, उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए जॉब एक्सेस विद स्पीच सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किय था। (देश के सभी IAS अधिकारियों के बॉस कौन होते हैं)
इसे भी पढ़ें: कभी बचपन में चराती थीं भैंस, जानिए आईएएस अधिकारी C Vanmathi की बेहद इंस्पायरिंग जर्नी
कब मिली सफलता

बेनो ने साल 2013 में यूपीएससी परीक्षा दी थी। आखिरकार, साल 2014 में उन्होंने सफलता का परचम लहराया। परीक्षा में बेनो ने 343वीं रैंक हासिल कीं। उन्हें वर्ष 2015 में फॉरेन मिनिस्ट्री में पद सौंपा गया। इस तरह, उन्होंने भारत की पहली महिला नेत्रहीन IFS अधिकारी बनने का इतिहास रच दिया। अपनी सेवा के दौरान बेनो ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और आज देश भर में लोगों की इंस्पिरेशन बनी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में तैयारी कर बनीं जज, फिर क्लियर किया यूपीएससी एग्जाम, जानें चारु धनकड़ की इंस्पिरेशनल स्टोरी और सीक्रेट टिप्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit: Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।