Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:20 PM IST

Small Bedroom को क्लासी लुक देंगे झूमर के ये डिजाइंस, फाइव स्टार रूम जैसा लगेगा आपका कमरा

Jhoomar Designs For Small Bedroom: अगर आप अपने बेडरूम की खूबसूरती को संवारना चाहती हैं और इसे एक एलीगेंट और क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो हम आपके लिए झूमर (Chandelier) के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस लेकर आए हैं। इनसे आपका छोटा बेडरूम, फाइव स्टार रूम के कमरे जैसा स्टाइलिश लगेगा।  
Updated:- 2026-05-12, 14:43 IST
image

हमारा बेडरूम घर का वो कोना होता है, जहां हम सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, जहां दिनभर की थकान के बाद हमें आराम मिलता है। ऐसे में बेडरूम का खास होना बहुत जरूरी है। घर का बेडरूम किसी भी इंसान के लिए बहुत प्राइवेट कोना होता है, क्योंकि यह मेहमानों और घर में आने वाले बाकी लोगों से जरा दूर ही रहता है। ऐसे में हम हमारे बेडरूम को किसी को दिखाने के लिए नहीं, बल्कि बस अपने मन के हिसाब से सजाते हैं और इसके हर कोने को इस तरह डेकोरेट करते हैं कि यह स्टाइलिश और क्लासी भी लगे और मन को सुकून भी मिले। बेडरूम की डेकोरेशन में लाइटिंग का अहम रोल होता है और लाइटिंग को खास बनाने के लिए स्टाइलिश झूमर को लगाना पसंद किया जाता है। अगर आपका बेडरूम छोटा है, तो आपको झूमर डिजाइन को उस तरह से पसंद करना चाहिए, जो आपके छोटे बेडरूम को खास बना सके। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही लेटेस्ट डिजाइंस दिखा रहे हैं।

क्रिस्टल वर्क झूमर डिजाइन

jhoomar design
इस तरह का झूमर डिजाइन आपके बेडरूम को रॉयल और क्लासी लुक दे सकता है। इसमें नीले और गोल्डन रंग के साथ क्रिस्टल डिटेलिंग की गई है, जो किसी भी कमरे को शाही लुक देगी और इससे आपका बेडरूम किसी फाइव स्टार होटल के कमरे जैसा लगेगा। इसका डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों इंटीरियर के साथ जचेगा और थोड़ा एस्थेटिक लुक दे सकता है।LED लाइट के साथ यह डिजाइन ज्यादा खूबसूरत लगेगा।

यह भी पढ़ें- Living Room के लिए बेस्ट हैं Wall Panel के ये डिजाइंस, आपके कमरे को देंगे खूबसूरत लुक

कैंडल-स्टाइल बल्ब झूमर डिजाइन

styliesh jhoomar designs
इस तरह का झूमर डिजाइन आपके छोटे बेडरूम के लिए खास रहेगा। इसमें लगी वॉर्म लाइट कमरे को सॉफ्ट और कोजी लुक देंगी। इसका ओपन और हल्का स्ट्रक्चर कमरे को ज्यादा भरा हुआ महसूस नहीं होने देता। व्हाइट, क्रीम और न्यूड शेड वाले कमरों में यह बेहद खास लगेगा। अगर आप छोटे बेडरूम को बिना ज्यादा भरा हुआ दिखाए एलिगेंट और रॉयल टच देना चाहती हैं, तो यह झूमर डिजाइन एक शानदार चॉइस हो सकता है।

फ्लोरल झूमर डिजाइन

styliesh jhoomar designs
इस तरह का डिजाइन एवरग्रीन ट्रेंड में रहता है। इसका फ्लोरल और ब्रांच-स्टाइल पैटर्न कमरे को एक सॉफ्ट और ड्रीमी लुक दे रहा है। अगर आपका बेडरूम बहुत छोटा है, तो इसका छोटा या कम लाइट वाला वर्जन ज्यादा बेहतर रहेगा। इसके साथ हल्के रंग के पर्दे और सॉफ्ट लाइटिंग बेहद सुंदर लगेगी।

मॉडर्न झूमर डिजाइन

latest jhumar designs
इस तरह का झूमर डिजाइन आजकल मॉडर्न अपार्टमेंट्स और स्टाइलिश बेडरूम्स में काफी ट्रेंड में है। यह छोटे और मीडियम साइज बेडरूम के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसका डिजाइन ज्यादा जगह नहीं घेरता है और देखने में भी काफी क्लासी लगता है। व्हाइट, ग्रे, बेज या गोल्डन थीम वाले कमरे में मिनिमल इंटीरियर के साथ भी यह जचेगा।

 

यह भी पढ़ें- Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं Wall Clock के ये ड‍िजाइंस, बदल जाएगा कमरे का पूरा लुक

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Pintrest

FAQ
क्या छोटे बेडरूम में झूमर लगाना सही है?
सही साइज का झूमर छोटे बेडरूम में 'Focal Point' बनाता है, जिससे ध्यान कमरे के साइज से हटकर उसकी खूबसूरती पर जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।