Drawing Room का पूरा लुक बदल देंगे Flower Vase के ये डिजाइंस, फाइव स्टार होटल जैसा मिलेगा लुक

यूं तो हमारे आशियाने का हर कोना हमारे लिए खास होता है और हम घर के हर कोने को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, लेकिन ड्राइंग रूम वो जगह होती है, जहां बाहर से आने वाला कोई भी मेहमान, दोस्त या रिश्तेदार सबसे पहले बैठता है। ऐसे में इसे सजाने-संवारने पर हम सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। ड्राइंग रूम को खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देने के लिए हम वॉल क्लॉक, पेंटिंग्स, लैंप और शोपीज जैसे आइटम्स से उसे सजाते हैं। ड्राइंग रूम में ज्यादातर लोग फ्लॉवर वास रखना भी पसंद करते हैं। एक वक्त पर वास के ज्यादा डिजाइंस नहीं मिल पाते थे, लेकिन आज के समय में एस्थेटिक, यूनिक और अलग-अलग तरह के वास डिजाइंस आपको मार्केट में या ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही डिजाइंस लेकर आए हैं, जिन पर आपको जरूर नजर डालनी चाहिए।
आर्टिस्टिक शेप फ्लावर वास
यह आर्टिस्टिक ह्यूमन शेप फ्लावर वॉस, मॉडर्न होम डेकोर का यूनिक पीस है और इसे आप ड्राइंग रूम में रख सकती हैं। यह ट्रेडिशनल डिजाइंस से काफी अलग है और इसकी सॉफ्ट मैट फिनिश इसे लग्जरी और एलिगेंट लुक देती है। यह आपको मिनिमल और सिंपल इंटीरियर पसंद है, तो यह आपके लिए खास हो सकता है। अगर आपके ड्राइंग रूम में कॉफी टेबल या सेंटर टेबल है, तो इस वास को वहां रखें। इसमें ताजे ट्यूलिप, लिली या या आर्टिफिशियल फूल लगाएं। यह तुरंत कमरे का फोकल पॉइंट बन जाएगा।

क्लासिक फ्लावर वास
अगर आप घर को रॉयल और एलिगेंट लुक देना चाहती हैं, तो ड्राइंग रूम में इस क्लासिक डिजाइन के फ्लावर वास को रख सकती हैं। यह डिजाइन क्लासिक और विटेंज है। यह लगभग सभी तरह के इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाता है। इसमें लाल गुलाब सबसे अच्छे लगेंगे क्योंकि रंगों का कंट्रास्ट सीधे अपनी तरप ध्यान खींचता है। सोफे के पास रखी साइड टेबल पर यह वास बहुत सुंदर लगेगा। इसके साथ एक टेबल लैंप और एक-दो कॉफी टेबल बुक्स रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Home Decor: छोटा कमरा भी दिखेगा महल जैसा बड़ा, बिना तोड़-फोड़ के ऐसे पाएं लग्जरी लुक
बो-शेप फ्लावर वास
इस तरह के क्यूट डिजाइन वाला फ्लावर वास ड्राइंग रूम को एलिगेंट टच दे सकता है। इसका रिबन बो इसे अलग लुक दे रहा है। अगर आपका ड्राइंग रूम मिनिमलिस्ट स्टाइल का है, तो इस वास को सेंटर टेबल पर रखें। इसके साथ एक छोटी ट्रे और सेंटेड कैंडल रख सकते हैं। इसमें आपको टेडी या और भी कई शेप में डिजाइन मिल जाएंगे, जो आपके ड्राइंग रूम को एक अलग लुक देने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- Small Bedroom को क्लासी लुक देंगे झूमर के ये डिजाइंस, फाइव स्टार रूम जैसा लगेगा आपका कमरा
Drawing Room में इन स्टाइलिश फ्लॉवर वास को लगाकर आप उसे स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Pintrest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।