Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:04 AM IST

मरम्मत या नई कार? जानें वो रेड फ्लैग्स जो बताते हैं कि आपकी गाड़ी अब सड़क पर चलने लायक नहीं

अपनी गाड़ी की मरम्मत कराएं या नई खरीदें, इस लेख में बताया गया है कि जंग लगना, बार-बार इंजन खराब होना और एसी की समस्या जैसे संकेत बताते हैं कि आपकी कार अब सड़क पर चलने लायक नहीं है। ऐसे में सुरक्षा और खर्च को देखते हुए नई गाड़ी लेना बेहतर विकल्प हो सकता है।
Updated:- 2026-03-28, 10:02 IST
old car repairs five signs your vehicle is no longer safe

भारत में लोग अपनी कारों को 10 से 15 साल तक आराम से चलाते हैं, लेकिन रखरखाव में कमी के कारण पुरानी गाड़ियां समय से पहले जवाब देने लगती हैं। अगर आपकी कार भी काफी पुरानी हो गई है और आप तय नहीं कर पा रहे कि इसे बदला जाए या नहीं, तो कुछ खास संकेतों का ध्यान रखना जरूरी है। बता दें कि हमें पहले से ही कुछ संकेत दिखाई देने शुरू हो जाते हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कार की कब मरम्मद जरूरी है और कब नई खरीदने का समय आ गया है। पढ़ते हैं आगे...

लग सकती है जंग

कार की सही समय पर सर्विसिंग और साफ-सफाई न होने से उसकी बॉडी में जंग लगने लगती है। कई बार जंग ऐसी जगहों जैसे - चेसिस या पिलर्स पर लग जाती है, 

2 - 2026-03-05T142140.085

जिसे ठीक करना न केवल मुश्किल हो जाता है बल्कि बहुत पैसे भी खर्च हो जाते हैं। बता दें कि जंग लगी कार का ढांचा कमजोर हो जाता है, जिससे दुर्घटना के समय लोगों की सेफ्टी को भारी खतरा हो सकता है।

इंजन में बार-बार खराबी का आना

बता दें कि इंजन कार का दिल होता है। ऐसे में अगर आपकी कार का इंजन बार-बार जवाब दे रहा है या उसमें से अजीब आवाजें आ रही हैं, तो यह खतरे की घंटी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - आखिर क्यों लोग फुल पेमेंट के बजाय बैंक से ले रहे हैं कर्ज? एक वीडियो ने बदल दी सोच

पुरानी कार के इंजन की बड़ी मरम्मत में भारी पैसा खर्च होता है और इसके बावजूद इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि गाड़ी पहले जैसा परफॉरमेंस देगी। ऐसे में मैकेनिक के चक्कर काटने से बेहतर है कि आप नई कार को हाय बोलें और पुरानी कार को बाय। 

1 - 2026-03-05T142147.404

एसी (AC) का सही से काम न करना

ध्यान दें कि कार का एयर कंडीशनिंग सिस्टम सीधे इंजन से जुड़ा होता है। ऐसे में पुरानी कारों में अक्सर एसी की कूलिंग कम हो जाती है या गैस लीकेज की समस्या रहने लगती है। एक पुरानी गाड़ी के पूरे एसी यूनिट को बदलवाने या ठीक करवाने में हजारों रुपये खर्च हो सकते हैं। अगर आपकी कार की उम्र 10-12 साल से ज्यादा है और उसका एसी बार-बार खराब हो रहा है, तो समझदारी इसी में है कि आप नई टेक्नोलॉजी वाली कार लें।

इसे भी पढ़ें - सिर्फ नंबर प्लेट से गाड़ी की डिटेल कैसे निकलती है? जानें यह सुविधा प्राइवेसी के लिए खतरा क्यों है

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।