Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:41 AM IST

आखिर क्यों लोग फुल पेमेंट के बजाय बैंक से ले रहे हैं कर्ज? एक वीडियो ने बदल दी सोच

यह लेख बताता है कि कार नकद खरीदनी चाहिए या लोन पर। यह सुझाव देता है कि नकद भुगतान से मानसिक शांति मिलती है, लेकिन लोन लेकर बची हुई राशि को म्यूचुअल फंड में निवेश करने से समय के साथ अधिक आर्थिक फायदा मिल सकता है, भले ही लोन का ब्याज चुकाना पड़े। 
Updated:- 2026-02-25, 19:09 IST
image

आजकल हर कोई चाहता है कि उसके पास कार हो। ऐसे में जैसे ही उसके पास पैसे आते हैं वह सबसे पहले कार खरीदने जाता है। ऑफिस जाना हो, बच्चों को स्कूल छोड़ना हो या अचानक से कहीं बाहर निकलना हो, गाड़ी जैसा कंफर्ट कोई नहीं दे सकता। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की टेंशन और कैब कैंसिलेशन की प्रॉब्लम से बचने के लिए कार्य बेहतरीन तरीका है, लेकिन क्या जानते हैं कि कार को कैश में लेना सही है या लोन पर अगर नहीं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कार को आप कैश पर लेना चाहिए या लोन पर। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

कार को कैश पर खरीदे या लोन पर?

  • यदि आपके पास 20 लाख रुपए है और आप उन पैसों से कार खरीदना चाहते हैं और आपके पास केवल 20 लाख ही सेविंग्स हैं तो आपके सामने दो रास्ते हैं या तो आप उन पैसों से पूरी की पूरी कार खरीद लें या आप उन पैसे को दो भागों में डिवाइड करें और डाउन पेमेंट देकर बाकी बचे पैसों का इस्तेमाल करें।

1 - 2026-02-25T153202.608

  • जी हां, हालांकि पहली नजर में कैश का ऑप्शन अच्छा लग सकता है क्योंकि इससे ईएमआई की समस्या दूर होती है, लेकिन बता दें कि लोन से यदि कार ली जाए तो आपको डबल फायदा हो सकता है। अब बताते हैं कैसे...

इसे भी पढ़ें -   लोन लेकर खरीद रही हैं कार, तो पहले जान लीजिए 20-4-10 Rule के बारे में

अगर आपके पास पूरे 20 लाख हैं और आपको कार लेनी है तो आप 20 लाख की कार ना लें। अगर आप पूरे पैसे उस कार में लगा देंगे तो 5 साल बाद वह कार 7 लाख की रह जाएगी यानी आपका पैसा घटेगा ना कि बढ़ेगा। ऐसे में आप स्मार्ट प्लानिंग करें। आप 20 लाख की कार में 7 लाख डाउन पेमेंट करें और 13 लाख का लोन लें, जो लगभग 9% ब्याज पर आपको मिल जाएगा और जो अपने 13 लाख बचाए हैं

2 - 2026-02-25T153206.091

  • उसे आप म्युचुअल फंड में लगा दें। 5 साल में लोन पर करीब 3 लाख ब्याज देना पड़ेगा, लेकिन अगर आप निवेश पर औसतम 12% रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो 13 लाख पर करीब 20 लाख के आसपास बना सकते हैं यानी लोन चुकाने के बाद भी आपको काफी फायदा हो रहा है। 
  • ऐसे में हम कह सकते हैं कि इस स्मार्ट प्लानिंग से यदि कर ली जाए तो आपको ज्यादा फायदा होगा। अब आपके सामने दो ऑप्शन है- यदि आप मानसिक सुकून पाना चाहती हैं और ईएमआई के झंझट से दूर रहना चाहती हैं तो कैश आपके लिए बेहतर है। वहीं अगर आप अपने पैसों को बढ़ाना चाहती हैं तो लोन का ऑप्शन आपके बेहद काम आ सकता है। हालांकि, इसके लिए आप किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट से मदद लें और सभी शर्तों को अच्छे से पढ़ें।

इसे भी पढ़ें - पार्किंग लॉट में गाड़ी खड़ी करते समय ध्यान रखें ये बातें, वरना हो सकती है मुसीबत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।