Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:01 AM IST

बिना धूप के भी हरे-भरे रहेंगे ये इंडोर प्लांट्स, कम बजट में देंगे आपके घर को लैविश लुक

अगर आप कम बजट में इंडोर प्लांट्स घर में लगाना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल में बताए गए प्लांट्स को अपने घर को नया लुक देने के लिए लगा सकती हैं।
Updated:- 2025-06-20, 01:23 IST
image

घर को सुंदरता बढ़ाने के लिए कई लोग घर के अंदर इंडोर प्लांट्स लगाते हैं। अगर आपको भी पौधें पसंद हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। दरअसल, इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे इंडोर प्लांट्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप घर के अंदर लगा सकती हैं। इन पौधों को सूरज की रौशनी की ज्यादा जरूरत नहीं होती है और कम रोशनी वाली जगहों पर भी आसानी से हरे-भरे रह सकते हैं साथ ही, ये पौधें आपके घर की शोभा बढ़ने का काम करेंगे।

घर को लैविश लुक देंगे ये इंडोर प्लांट्स

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे इंडोर प्लांट्स के बारे बता रहे हैं, जो पौधे आपके घर को सुंदर बनाने के साथ-साथ तनाव मुक्त ररखने का भी काम करेंगे। ये पौधे आपको आसानी से किसी बजार में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- मनी प्लांट की बेल का खड़ा हो जाएगा जंगल, बस जड़ के पास डाल दें यह सफेद पानी

money plant

गोल्डन पोथोस (मनी प्लांट)

ये प्लांट (मनी प्लांट) जहां देखने में सुंदर नजर आता है, वहीं यह घर की शोभा भी बढ़ाता है। यह पौधा कम रोशनी में भी आसानी से बढ़ता है, और इसे हफ्ते में सिर्फ एक बार पानी जरूरत होती है। इसे आप किसी ऊंची जगह पर लगाकर अपने घर को नया और अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं।

spider-plant-indoor-Main

स्पाइडर प्लांट

यह प्लांट आप घर के दरवाजे के अंदर सकती हैं। इसकी सुंदर फेद-हरी धारियों वाली पत्तियां आपके घर को सुंदर और फ्रेश लुक देंगी। यह पौधा भी कम रोशनी हरा-भरा रहता है, और यह आपको नर्सरी या बाजार में आसानी से सस्ते दाम में मिल जाएगा।

bamboo plant

लकी बैम्बू प्लांट

यह प्लांट घर में पॉजिटिविटी लाने पौधा माना जाता है। इसे घर में लगाने से पॉजिटिव वाइब्स आती है। इस इंडोर प्लांट को ज्यादा केयर की जरूरत नहीं होती है। इसे आप पानी में लगा कर घर को सुंदर लुक दे सकती हैं।

plant

स्ट्रिंग ऑफ हार्ट्स प्लांट

यह प्लांट भी घर को सुंदर बनाने के काम करता है। इस प्लांट के बेलों पर छोटे-छोटे दिल के आकार के पत्ते होते हैं, जो देखने में काफी सुंदर लगते हैं। वहीं। इस प्लांट को ज्यादा पानी और सूरज की रौशनी की जरूरत नहीं होती है।

इसे ही पढ़ें- मोगरा के फूलों से भर जाएगा पौधा, जड़ के पास डाल दें ये 2 चीजें, ग्रोथ देखकर पड़ोसी भी पूछेंगे राज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi/amozon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।