कमल हासन की ज़िन्दगी में रहे हैं बहुत ही उतार-चढ़ाव, जानें कुछ दिलचस्प किस्से

कमल हासन फ़िल्मी पर्दे पर हमेशा से सुपरहिट स्टार रहे हैं। जब भी उन्होंने कोई फ़िल्में की वो हमेशा लोगों पर गहरी छाप छोड़ती है। उन्होंने साउथ फिल्मों के साथ बॉलीवुड के फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया है। कहा जाता है कि कमल हासन ने महज 6 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना स्टार्ट कर दिया था। बतौर बाल कलाकार फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने वाले कमल हासन आज किसी भी पहचान के मोहताज़ नहीं है। उनकी फ़िल्मी पारी बेहतरीन रही है लेकिन, उनकी पर्सनल लाइफ भी बड़े विवादों में रहा है। आज इस लेख में हम आपको इस सुपरस्टार अभिनेता की ज़िन्दगी के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से शेयर करने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आपको भी अभी तक मालूम ना हो। तो चलिए जानते है-
प्रारंभिक जीवन के बारे में
कमल हासन का जन्म 7 नवंबर 1954 में एक तमिल परिवार में डी. श्रीनिवासन और राजलक्ष्मी के घर हुआ था। उनके बचपन का नाम पार्थसारथी है। कमल हासन की पहली फिल्म 'कलथूर कनम्मा' थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रपति से सम्मान भी मिला था। उनके बारे में कहा जाता है कि वो अभिनेता के अलावा एक क्लासिकल डांसर और सिंगर भी हैं।
इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के रंग में रंगा दुबई का बुर्ज खलीफा, जानें क्या कीमत है इस सन्देश की
फ़िल्मी करियर के बारे में
फिल्मी दुनिया में उनका करियर तक़रीबन 4 दशक से ज्यादा का रहा है। उन्होंने तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है। कहा जाता है वो अब तक 4 राष्ट्रीय पुरस्कार, 17 फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। ये भी उनके बारे में कहा जाता है कि बतौर स्क्रिप्ट राइटर उन्होंने पहली बार 'उनारचिगल' लिखी थी। वो आखिरी बार साल 2018 में पर्दे पर नज़र आए थे।
पर्सनल लाइफ के बारें में
View this post on Instagram
उनकी पर्सनल लाइफ बेहद ही विवादों में रही है। साल 1978 में उन्होंने वानी गणपति से शादी की थी। लेकिन, 10 साल बाद दोनों का तलाक भी हो गया। कहा जाता है कि लम्बे वक़्त तक लिव-इन में रहने के बाद उन्होंने मशहूर अभिनेत्री सारिका से शादी की। लेकिन, ये भी शादी अधिक दिन टिकी नहीं और दोनों के बीच साल 2004 में तलाक हो गया। इस तलाक के बाद फिर कमल हासन का नाम अपने से 22 साल छोटी अभिनेत्री सिमरन बग्गा के साथ जुड़ा। कहा जाता है कि ये दोनों कई सालों तक लिव-इन में रहे। लेकिन, ये भी रिश्ता अधिक दिन नहीं रहा और दोनों अलग हो गए। इस बीच में उनका नाम और भी कई महिलाओं के साथ जुड़ा।
इसे भी पढ़ें: गौहर खान ने जैद दरबार संग की सगाई, नेहा कक्कड़ के बाद अब एक्ट्रेस लेंगी सात फेरे
बेटियां, श्रुति और अक्षरा हासन
कहा जाता है कि कमल हासन और उनकी दूसरी पत्नी सारिका ठाकुर तक़रीबन 16 साल एक साथ रहे। ये भी कहा जाता है कि सारिका ठाकुर ने शादी से पहले ही साल 1986 में श्रुति हासन को जन्म दिया और फिर शादी के बाद साल 1991 में अक्षरा हासन का जन्म हुआ। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ साल पहले सारिका और कमल हासन एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए देखे गए थे। एक किताब के सिलसिले में दोनों के बीच काफी बहस-बाज़ी हुई थी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@ikamalhaasan)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।