डेली यूज वाले चश्मे से बढ़ रहा MMS रिकॉर्डिंग का खतरा? महिलाएं हो जाएं सतर्क, पर्सनल वीडियो लीक के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

Smart Glass भी अब महिलाओं की सेफ्टी का खतरा बनने लगेंगे, ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा। हाल ही, में ऐसे केस सुनने को मिले हैं, जो महिलाओं की प्राइवेसी के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। सोचिए कोई आपको देख रहा होगा और आपको पता भी नहीं चलेगा कि उनसे आपकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली। जिस दौर में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासिस रोजमर्रा की जरूरत बन गए हैं, वही आप सेफ्टी के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। Smart Glass जैसे हाई-टेक गैजेट्स महिलाओं की सेफ्टी और प्राइवेसी पर सवाल खड़े करने लगे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जानकारी देंगे, जिसका आपको ख्याल रखना चाहिए।
Smart Glass क्यों हो रहे खतरनाक
- इससे सबसे बड़ा नुकसान यह है कि आप किसी पर शक भी नहीं कर पाएंगे। फोन में अगर कोई आपकी वीडियो रिकॉर्ड करता है, तो आपको पता चल जाता है, आप इसका विरोध कर सकती हैं, लेकिन स्मार्ट ग्लास से वीडियो शूट हो रही है, इसके बारे में आप कै।से पता लगाएंगी।
- स्मार्ट ग्लास से किसने वीडियो बनाई है और कौन वायरल कर रहा है, इसका प्रूफ देना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों को समझ नहीं आता कि यह किसके द्वारा रिकॉर्ड किया गया था।
- स्मार्ट ग्लास से किसी भी एंगल से वीडियो शूट की जा सकती है, जो पहचाना मुश्किल हो सकता है। कैमरा आपको नजर आ जाता है, लेकिन स्मार्ट ग्लास में फर्क नहीं पता लगाया जा सकता।

- कोई आपसे बात करते हुए भी बिना बताए आपकी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और इसे गलत तरीके से यूज कर सकता है।
- हो सकता है कि किसी कमरे में वह अपना स्मार्ट ग्लास छोड़ दे और आपकी पूरी पर्सनल वीडियो रिकॉर्ड कर ली जाए।
इसे भी पढ़ें- 19 Minute Viral Video से जोड़ा जा रहा कई लड़कियों का नाम, जानें किसी की पर्सनल वीडियो Leak करने पर क्या है सजा का प्रावधान?
क्यों उठाया जा रहा यह मुद्दा?
BBC की एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड की ओनाघ नाम एक महिला ने इस मामले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि वह एक बीच पर गई थी, जहां किसी ने उनकी वीडियो रिकॉर्ड की। आदमी ने स्मार्ट ग्लास पहनकर बिना बताए रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। हैरानी वाली बात यह है कि मेरी पर्सनल वीडियो को करीब 10 लाख लोगों ने देखा और सैकड़ों कमेंट आए। कुछ कमेंट इतने ज्यादा भद्दे और अपमानजनक थे, जिसे मैं भुला नहीं पा रही।

महिला ने कहा कि, उन्हें बिल्कुल भी नहीं पता था कि वीडियो बन रही है। मैंने न तो रिकॉर्डिंग की इजाजत दी थी और न ही वीडियो पोस्ट करने की। उसने चश्मे से बिना बताए वीडियो बना ली। यह सब जानकर मैं डर गई और मुझे पब्लिक जगहों पर जाना भी असुरक्षित लगने लगा है।
वह उस समय बीच पर धूम सेकने गई थी। तब एक आदमी, जिसने सनग्लास पहने थे, उससे बात करने आया। उसने नाम पूछा, पता पूछा और नंबर मांगा। ओनाघ ने शांति से उन्हें मना कर दिया। उसके कुछ दिन बाद उनकी वीडियो उन्हें TIKTOK पर वायरल होती नजर आई।
इसे भी पढ़ें- Viral Video से क्यों जुड़ रहा है Sweet Zannat का नाम? जानें कौन है यह इनफ्लुएंसर और वायरल वीडियो का सच
निष्कर्ष
यह पूरी घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि टेक्नोलॉजी जितनी आगे बढ़ रही है, उतनी ही जिम्मेदारी और सख्त नियमों की जरूरत भी बढ़ रही है, ताकि महिलाओं की आजादी और सुरक्षा खतरे में न पड़े।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, BBC
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।