Govardhan Puja Annakoot Bhog 2024: गोवर्धन पूजा के दिन क्यों बनता है अन्नकूट का भोग?

गोवर्धन पूजा का त्योहार सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। अब ऐसे में इस दिन अन्नकूट का भोग क्यों बनता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2024-10-30, 11:37 IST
significance of annakoot bhog on govardhan puja

हिंदू धर्म में सभी तीज और त्योहारों को शुभता, समृद्धि और खुशियों का संचार करने का प्रतीक माना जाता है। वहीं कार्तिक माह में पड़ने वाली पंच दिवसीय दिवाली का त्योहार भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। जिसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को मनाई जाएगी। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि गोवर्धन पूजा के लिए माधव की पूजा करने से व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है और सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। अब ऐसे में गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट का भोग बनाने का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट का भोग बनाने का महत्व क्या है?

annakoot

पौराणिक कथा के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र का घमंड पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया था और गोवर्धन पर्वत के नीचे पूरे ब्रजमंडल के वासियों को शरण दिया। ताकि भारी बारिश की उनकी रक्षा हो सके। इतना ही नहीं, भगवान श्रीकृष्ण ने सभी ब्रजवासियों को यह भी बताया था कि प्रकृति से मिलने वाली सभी चीजें कितनी महत्वपूर्ण होती है। इससे ब्रजवासी बेहद प्रसन्न हुए थे और उन्होंने गोवर्धन पूजा की शुरूआत की।

इसे जरूर पढ़ें - Govardhan Puja Kab Hai 2024: 1 या 2 नवंबर, कब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

तभी से सभी लोग इस मौके पर गोबर और अनाज से गोवर्धन जी को बनाकर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही उन्हें अन्नकूट का भोग लगाते हैं। अन्नकूट का भोग लगाने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहती है और सुख-समृद्धि के साथ-साथ सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Govardhan Puja Upay 2024: गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से करें ये 5 उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गोवर्धन पूजा के दिन क्यों करते हैं गायों की पूजा?

cow puja

कथा के अनुसार, कहते हैं कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने गौमाता की पूजा की थी और तब से कान्हा ने गौ माता को गोवर्धन पूजा के दिन पूजे जाने का वरदान दिया था। इसलिए गोवर्धन पूजा के दिन गौ माता की पूजा के बिना अधूरी मानी जाती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।