Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:32 AM IST

Mahabharat Katha: आज भी यहां मौजूद है बर्बरीक का धड़

बर्बरीक को खाटू श्याम बाबा के नाम से जाना जाता है। राजस्थान के अलावा खाटू श्याम बाबा का एक और दिव्य मंदिर है जहां उनके धड़ की पूजा होती है। यह मंदर बहुत रहस्यमयी माना जाता है। आइये जानते हैं इसकी कथा के बारे में। 
Updated:- 2023-04-19, 12:28 IST
image

Khatu Shyam Baba Ke Dhad Ki Puja: खाटू श्याम बाबा का महाभारत से बहुत गहरा नाता है। आज जिनकी पूजा खाटू श्याम के रूप में की जाती है वह द्वापरयुग में महाभारत काल के दौरान भीम के पोते कहलाते थे। 

यह तो सभी जानते हैं कि श्री कृष्ण ने ही भीम के पोते यानी कि बर्बरीक का वध किया था जिसेक बाद वह खाटू श्याम जी के नाम से प्रसिद्ध हुए और आज राजस्थान में उनका भव्य मंदिर है जहां उनकी आलौकिक पूजा होती है। 

खाटू श्याम जी पर भक्तों की बहुत आस्था है लेकिन एक ऐसी जगह भी है जहां खाटू श्याम जी के धड़ की पूजा होती है। यह मंदिर रहस्यमयी माना जाता है। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में। 

महाभारत में कुरुक्षेत्र से कुछ दूरी पर एक स्थान का वर्णन मिलता है। इस स्थान की विशेषता है यहां पर मौजूद एक मंदिर जहां बर्बरीक यानी कि खाटू श्याम जी के धड़ की पूजा की जाती है। यह मंदिर हरयाना के हिसार में स्थापित है।

यह भी पढ़ें: Mahabharat Katha: 18 दिन तक ही क्यों चला था महाभारत का युद्ध?

इस मंदिर की पौराणिक कथा के अनुसार, जब श्री कृष्ण (श्री कृष्ण क जिंदा सबूत) को अपने गुप्तचरों से पता चला था कि बर्बरीक कौरवों का साथ देने कुरुक्षेत्र आ रहे हैं तब श्री कृष्ण ने उन्हें हिसार के बीड़ गांव में रोक लिया था और उन्हें समझाने का प्रयास किया था।

shyam baba mandir ke bare mein

जब श्री कृष्ण के लाख समझाने के बाद भी बर्बरीक नहीं माने तब श्री कृष्ण ने उनकी परीक्षा ली और उनके युद्ध सामार्थ्य का आंकलन किया जब श्री कृष्ण को  बर्बरीक के युद्ध कौशल का पता चला तो उन्होंने बर्बरीक का शीश सुदर्शन (कौन हैं सुदर्शन चक्र) चक्र से काट दिया। 

यह भी पढ़ें: Mahabharat Katha: जब महाभारत युद्ध के खिलाफ कौरवों के इस योद्धा ने किया था आमरण अनशन

जिस स्थान पर सुदर्शन का प्रयोग कर श्री कृष्ण ने बर्बरीक के शीश को उनके धड़ से अलग किया था वह स्थान हिसार के बीड़ गांव में बरगद के पेड़ के नीचे का था जहां आज खाटू श्याम बाबा के धड़ की पूजा होती है। यह मंदिर श्याम बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। 

 

तो ये है वो मंदिर जहां होती है खाटू श्याम बाबा यानी कि भीम के पोते बर्बरीक के धड़ की पूजा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: jagran 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।