herzindagi
shubhangi atre beautiful main

'अंगूरी भाभी' फेम शुभांगी अत्रे की ये 10 दिलचस्प बातें जानिए

भाभी जी घर पर हैं में विभूति नारायण मिश्र की पड़ोसन अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे छोटे पर्दे की बड़ी एंटरटेनर मानी जाती हैं। जानिएं उनसे जुड़ी ऐसी दिलचस्प बातें, जिन्हें आपने पहले नहीं सुना होगा। 
Editorial
Updated:- 2019-04-19, 12:00 IST

अंगूरी भाभी का दिलचस्प किरदार ज्यादातर महिलाओं को पसंद है। अंगूरी भाभी की अदाएं, उनकी इंग्लिश, जो अंग्रेजी शब्दों के कुछ अलग ही मायने सामने लाती है, स्क्रीन पर अपने पति मनमोहन तिवारी के साथ उनके डायलॉग्स और अपने पड़ोसी विभूति नारायण के साथ उनकी गुफ्तगू, ये सबकुछ महिलाएं बड़े चाव से देखती हैं। पहले इस किरदार को शिल्पा शिंदे निभा रही थीं और उनके जाने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी जगह कोई ले भी पाएगा या नहीं। शुभांगी अत्रे ने ना सिर्फ शिल्पा शिंदे की कमी को पूरा किया, बल्कि अंगूरी भाभी के किरदार को और भी ज्यादा एक्साइटिंग बना दिया। शुभांगी के इस किरदार के अलावा भी उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प पहलू हैं, जिनके बारे में आपको जानने पर मजा आएगा। तो अपनी इस फेवरेट एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ी ये 10 दिलचस्प बातें, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। 

shubhangi atre tv actress inside

1. शुभांगी टीवी पर भले ही कम पढ़ी-लिखी महिला का किरदार निभाती हैं, लेकिन रियल लाइफ में शुभांगी की क्वालिफिकेशन अच्छी-खासी है। शुभांगी अत्रे मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं और एमबीए ड्रिग्री होल्डर हैं।  

2. अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत से पहले शुभांगी ने पियूश पूरे से शादी कर ली थी। इस क्यूट कपल की प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम है आशी। 

3. शुभांगी को टीवी की क्वीन एकता कपूर ने खोजा था। शुभांगी ने साल 2007 में बालाजी टेलीफिल्म्स के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखा था। 

shubhangi atre miss madhya pradesh inside

4. शुभांगी को म्यूजिक सुनना बहुत अच्छा लगता है। सफर के दौरान शुभांगी म्यूजिक खूब एंजॉय करती हैं। उनके लिए म्यूजिक ऐसा है, जो उन्हें अपने सपनों को पाने के लिए इंस्पायर करता है, रूह को सुकून देता है और पॉजिटिव एनर्जी क्रिएट करता है। 

इसे जरूर पढ़ें: शुभांगी आत्रे के ब्यूटी सीक्रेट्स, एंटी-एजिंग और हेयर केयर के लिए शेयर किये कमाल के घरेलू नुस्खे

5. बॉलीवुड के बिग डैडी सलमान खान की शुभांगी अत्रे फैन हैं। सलमान खान अब तक बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस को लॉन्च कर चुके हैं। अगर शुभांगी को भी भविष्य में लॉन्च कर दें, तो कई बड़ी बात नहीं होगी।

यह विडियो भी देखें

6. हाल ही में शुभांगी को टेली अवॉर्ड्स 2019 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन कॉमेडी रोल का अवॉर्ड दिया गया था। 

 

7. अंगूरी भाभी के किरदार के लिए शुभांगी से पहले एक महीने में 80 लड़कियों का ऑडिशन किया गया था, लेकिन शुभांगी ने जब इसका ऑडिशन दिया, तो वह इस किरदार में पूरी तरह से फिट दिखीं और उन्हें फाइनल कर दिया गया। 

8. शुभांगी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखती हैं। एक्टिंग में आने से पहले साल 2003 में मिस मध्यप्रदेश का टाइटल जीत चुकी हैं। 

 

9. शुभांगी अत्रे एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ एक ट्रेन्ड डांसर भी हैं। उन्होंने कत्थक सीखा हुआ है। यानी अगर शुभांगी बॉलीवुड में डेब्यू करती हैं तो वह डांसिंग से लेकर एक्टिंग तक हर पैमाने पर खुद को साबित कर सकती हैं। 

10. शो में विभूति नारायण को अंगूरी भाभी का फैन दिखाया गया है। लेकिन रियल लाइफ में इसका उल्टा हुआ। शुभांगी आसिफ शेख की फैन हैं। जब आसिफ शेख के साथ उनके सीन की शूटिंग होनी थी तो वह इसे लेकर काफी कॉन्शस फील कर रही थीं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।