हिंदुओं में सबसे बड़े त्योहार के तौर पर मनाई जाने वाली दिवाली इस वर्ष 27 अक्टूबर को है। दिवाली के दिन का इंताजार लोग साल भर करते हैं। इस पर्व के आने पर इसे धूम-धाम से मनाया जाता है। कोई इस दिन लक्ष्मी पूजा करता है तो कोई काली पूजा। मगर, इस दिन देवी के किसी न किसी स्वरूप की पूजा जरूर होती है साथ लोग अपने-अपने घरों दियों से सजाते हैं। मगर, दिवाली के दिन यदि सही मुहूर्त और सही विधि से देवी की पूजा की जाए तो यह फलदायक साबित हो सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद शास्त्री बताएंगे कि दिवाली पर कौने शुभ मुहूर्त पर आपको गणेश लक्ष्मी पूजन करना चहिए।
इसे जरूर पढ़ें: धनतेरस पर अंक के अनुसार करेंगी शॉपिंग तो घर में नहीं होगी पैसे की कमी
शुभ मुहूर्त
इस वर्ष दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त – शाम 7 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 36 मिनट तक ही है। दरअसल दिवाली वाले दिन प्रदोष काल- शाम 6 बजकर 4 मिनट से 8 बजकर 36 मिनट तक है वहीं वृषभ काल- शाम 7 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर15 मिनट तक रहेगा।क्यों मनाया जाता है गोवर्धन पूजा का त्योहार, जानिए इसका महत्व और कथा
इसे जरूर पढ़ें: दिवाली के त्योहार से जुड़े इन रोचक प्रश्नों का उत्तर क्या जानते हैं आप?
दिवाली पर देवी लक्ष्मी को जरूर चढ़ाए ये चीजें
दिवाली के दिन केवल शुभ मुहूर्त पर देवी लक्ष्मी की पूजा करने से फल नहीं मिलता बल्कि आपको देवी लक्ष्मी को प्रसन्न कारने के लिए उन्हें कुछ खास वस्तुएं भी चढ़ानी चहिए। पंडित दयानंद शास्त्री बताते हैं, ‘देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको उन्हें कमल का फूल, कमल की जड़ की माला और खीरा जरूर चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही आपको देवी लक्ष्मी को लाल वस्त्र भी चढ़ाने चाहिए।’ ऐसा करने से देवी लक्ष्मी आपसे जल्दी प्रसन्न हो जाएंगी।
दिवाली पूजा में इन चीजों को जरूर करें शामिल
दिवाली के दिन गणेश-लक्ष्मी पूजन के लिए आपको पूजा की थाली में रोली, चावल, चंदन, घी, मेवे, खील, बताशे, धूप, कपूर, घी या तेल से भरे हुए दीपक, कलावा, नारियल, पान-सुपारी, लौंग, इलायची, गंगाजल, फल, फूल, मिठाई, दूब, चौकी, कलश, फूलों की माला, शंख, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, थाली, चांदी का सिक्का और दिए आदि जरूर रखने चाहिए।
घर पर इन स्थानों पर जरूर रखें दिए
दिवाली भारत का सबसे बड़ा त्योहार है। यह प्रकाश का त्योहार होता है। इस दिन हर घर में रौशनी की जाती है। अधिकांश लोग घर को दियों से सजाते हैं। मगर, इससे जुड़ी कुछ परंपराएं भी हैं। अगर आपको अपने घर से निगेटिव एनर्जी को दूर करना है तो आपको दिवाली के दिन घर के इन 6 स्थानों पर जरूर दिए जलाने चाहिए। सबसे पहला दिया आपको तुलसी के पौधे के पास, दूसरा घर के मुख्य दरवाजे पर। यहां आपको दोनों को कोनों में एक-एक दिया रखना चाहिए। वहीं चौथा दिया आपको पीपल के पेड़ के पास, पांचवा दिया आपको मंदिर के में, और छठा दिया आपको नाली के पास रखना चाहिए। आप चाहें तो सांतवा दिया घर के आंगन में भी रख सकती हैं। ऐसा करने से साल भर के लिए आपके घर से निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है।मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो दिवाली की रात इन 6 जगहों पर दीया जरूर जलाएं
देवी लक्ष्मी को चढ़ाएं ये 5 प्रसाद
लक्ष्मी मां पानी से बहुत प्रेम है। इसलिए पानी में उगने वाले फल-फूल उन्हें खूब पसंद आते हैं। आपको दिवाली वाले दिन देवी लक्ष्मी को सिंगाड़ा जरूर चढ़ाना चाहिए। चीनी के खिलौने भी देवी लक्ष्मी को अति प्रिय है। सीलिए दिवाली पर चीनी के खिलौने, लड्डू, गुड़ से बनी चीजें, बताशे लक्ष्मी माता को चढ़ाएं जाते हैं। नारियल को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना गया है। मगर नारियल देवी लक्ष्मी का बहुत ही प्रिय फल है और अगर आप दिवाली पर नारियल को प्रसाद के रूप में देवी लक्ष्मी पर चढ़ाती हैं तो देवी लक्ष्मी आप से प्रसन्न हो सकती हैं। दिवाली की पूजा में पान का भी बहुत महत्व है। बिना पान के देवी लक्ष्मी आपकी पूजा को स्वीकार ही नहीं करती हैं। देवी लक्ष्मी को प्रसाद में मखाने का भोग लगाना भी न भूलें। अगर आप मखाना नहीं तो मखाने की खीर या मखाना पाग बना कर भी देवी लक्ष्मी को भोग चढ़ा सकती हैं। देवी लक्ष्मी को करना है खुश तो चढ़ाएं ये 5 प्रसाद

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों