Shoe Rack Designs: क्या आपके घर में भी जूतों की वजह से रहता है क्लटर? कम जगह के लिए बेस्ट हैं ये शू रैक डिजाइंस

घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना भला किसे अच्छा नहीं लगता है, लेकिन कई बार आपके घर में कम स्पेस होने की वजह से आपके जूते इधर-उधर बिखरे रहते हैं। जूतों के फैले रहने की वजह से घर भी ज्यादा अव्यवस्थित नजर आने लगता है। जूतों को सही तरीके से रखने की जगह न होने के कारण क्लटर बढ़ जाता है। ऐसे में आपके लिए सही शू रैक डिजाइन चुनना बहुत जरूरी है। आइए आपको कुछ ऐसे स्मार्ट और स्टाइलिश शू रैक डिजाइंस के बारे में बताते हैं जो आसानी से घर में फिट हो जाते हैं और आपके घर को व्यवस्थित भी बनाते हैं।
स्लिम टिल्ट-आउट शू कैबिनेट (Slim Tilt-Out Shoe Cabinet)

अगर छोटे अपार्टमेंट में रहते हैं, तो आपके लिए स्लिम टिल्ट आउट शू कैबिनेट बेस्ट है। यह ऐसे अपार्टमेंट के लिए सबसे लोकप्रिय डिजाइन है। इसे आप पतली गैलरी या दरवाजे के पीछे भी रखा जा सकते हैं।
ओवर-द-डोर हैंगिंग शू ऑर्गनाइजर (Over-the-Door Shoe Organizer)

अगर आपके पास फर्श पर बिल्कुल जगह नहीं है, तो पॉकेट वाले इस ऑर्गनाइजर को दरवाजे के पीछे लटका दें। यह चप्पल, सैंडल और फ्लैट्स के लिए बेहतरीन है। इतना ही नहीं इसे आप दरवाजे के पीछे छिपा भी सकती हैं।
क्लासिक वुडन शू रैक डिजाइन

अगर आप घर में एक सिंपल और एलीगेंट लुक चाहते हैं, तो क्लासिक वुडन शू रैक डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। यह डिजाइन न सिर्फ मजबूत होता है बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रहता है। लकड़ी की ये शू रैक आपके घर के इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाती है और अगर आपके घर में कम स्पेस है तब भी यह बहुत अच्छी तरह से आपके घर में फिट हो जाती है। इस तरह की रैक में आप अपने जूतों को व्यवस्थित तरीके से रख सकती हैं और जरूरत पड़ने पर इसे आप एंट्री गेट के पास भी मैनेज कर सकती हैं। इसमें बंद कैबिनेट का ऑप्शन भी है जिससे आपके जूते बाहर दिखाई नहीं देंगे और घर भी साफ-सुथरा लगेगा।
मॉडर्न शू रैक डिजाइन विथ सीट

आजकल मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। अगर शू रैक इस डिज़ाइन की हो जिसमें जूते रखने के साथ बैठने की जगह भी हो तो इससे अच्छा क्या हो सकता है। सीट के साथ आने वाला मॉडर्न शू रैक डिजाइन आपके छोटे घर के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस डिजाइन में शू रैक के ऊपर बैठने के लिए कुशन या सीट दी जाती है, जिससे आप आराम से बैठकर जूते पहन सकते हैं। यह दिखने में भी काफी स्टाइलिश लगती है और घर के लुक को मॉडर्न टच देती है।
यह भी पढ़ें- मानसून में शू रैक से आने लगी है तेज बदबू? फ्री की इन चीजों से करें दूर... पानी से धोने की नहीं पड़ेगी जरूरत
वुडन ओपन शू स्टैंड ऑर्गेनाइजर शेल्फ

अगर आप जल्दी-जल्दी जूते पहनते-उतारते हैं और बंद कैबिनेट खोलने में समय नहीं लगाना चाहते हैं, तो वुडन ओपन शू स्टैंड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह की शू रैक में वेंटिलेशन भी अच्छा रहता है, जिससे जूतों में बदबू नहीं आती है। छोटे स्पेस के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इसे दीवार के किनारे आसानी से फिट किया जा सकता है। हालांकि, इसे नियमित रूप से साफ रखना भी जरूरी होता है जिससे इसमें धूल जमा न हो।
फोल्डेबल ओपन शू रैक

अगर आपके घर में जगह की बहुत कमी है, तो आप फोल्डेबल ओपन शू रैक भी ले सकते हैं। आपके लिए यह एक स्मार्ट सॉल्यूशन हो सकता है। इस तरह की रैक को आप अपनी जरूरत के हिसाब से खोल सकती हैं और काम खत्म होने के बाद इसे फोल्ड करके भी रख सकती हैं। इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट भी किया जा सकता है। साथ ही यह आपके कम बजट में अच्छा स्टोरेज हो सकती है।
यह भी पढ़ें- क्या किचन के पास शू रैक रख सकते हैं?
गो हुक्ड शू रैक

अगर आप कुछ यूनिक और स्पेस-सेविंग डिजाइन की तलाश में हैं, तो गो हुक्ड शू रैक एक शानदार आइडिया हो सकता है। इसमें जूतों को रखने के बजाय हुक्स पर टांगने की सुविधा होती है, जिससे फ्लोर का स्पेस बचता है। यह डिजाइन खासतौर पर छोटे अपार्टमेंट्स के लिए बहुत उपयोगी है। आप इसे दीवार पर कहीं भी लगाकर अपने जूतों को व्यवस्थित कर सकती हैं। इससे घर में क्लटर भी कम होता है और सफाई करना भी आसान हो जाता है।
अगर आप भी कम स्पेस के लिए शू रैक देख रही हैं, तो ये डिज़ाइन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
- छोटे घर के लिए कौन-सा शू रैक डिजाइन सबसे बेस्ट होता है?
- छोटे घरों के लिए वर्टिकलया स्लिम शू रैक सबसे अच्छी होती हैं, इसमें आप कम जगह में ज्यादा जूते रख सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।