Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:37 AM IST

श्लोका ने छूए ईशा के पैर, प्यार से बंधी है ननद और भाभी के रिश्ते की डोर

मुकेश अंबानी की होने वाली बहू श्लोका मेहता और उनकी बेटी ईशा अंबानी का रिश्ता ननद-भाभी जैसा नहीं है।
Updated:- 2018-06-29, 15:53 IST
image

मुकेश अंबानी की होने वाली बहू श्लोका मेहता और उनकी बेटी ईशा अंबानी का रिश्ता ननद-भाभी जैसा नहीं है। जी हां, श्लोका और ईशा का रिश्ता ननद-भाभी के रिश्ते से बढ़कर है क्योंकि दोनों एक-दूसरे की बचपन की दोस्त हैं। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका की सगाई 30 जून को होने जा रही है। 

28 जून को आकाश के घर एंटीलिया में प्री एंगेजमेंट पार्टी रखी गई थी। इस दौरान कुछ रस्में भी निभाई गईं जिसके तहत होने वाली अंबानी बहू ने अपनी इकलौती ननद ईशा अंबानी के पैर छूए। इस वीडियो को देखिए जिसमें ईशा अंबानी अपनी होने वाली भाभी श्लोका की नजर उतार रही हैं और इसके बाद श्लोका ईशा के पैर छूते हुए नजर आ रही हैं। 

 

A post shared by Nita Ambani (@nitaambani5) onJun 28, 2018 at 9:53am PDT

 

पांव छूते ही लगाया गले 

जैसे ही श्लोका ने अपनी ननद ईशा के पैर छूए वैसे ही ईशा ने तुरंत श्लोका को गले लगा लिया। आपको बता दें कि ईशा और श्लोका बचपन की दोस्त हैं और श्लोका और आकाश अंबानी बचपन में एक साथ एक ही स्कूल में पढ़े हैं। इससे पहले भी आकाश और श्लोका की मेंहदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। मेंहदी सेरेमनी के बाद मुकेश अंबानी के आलीशान घर में प्री एंगेजमेंट पार्टी रखी गई थी जिसमें फिल्मी सितारों के साथ-साथ क्रिकेटर्स और बिजनेस की दुनिया की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

 

A post shared by Nita Ambani (@nitaambani5) onJun 28, 2018 at 10:14am PDT

 

ईशा की सगाई में श्लोका थीं बहुत खुश 

shloka mehta isha ambani

आकाश और श्लोका की शादी इस साल के अंत में हो सकती है तो वहीं ईशा अंबानी भी इसी साल उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ परिणय सूत्र बंधन में बंधेंगी। उनकी भी सगाई पिछले महीने ही हुई है। ईशा और आकाश जुड़वा भाई-बहन हैं, पढ़ाई-बिजनेस दोनों ने साथ-साथ किया है इसलिए उनके मां-पिता ने दोनों की शादी भी एक ही साल करने का फैसला लिया है। ईशा अंबानी की सगाई में श्लोका बहुत ज्यादा खुश थीं और दोनों ने साथ में डांस भी किया था। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।