Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:11 AM IST

जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आइए जानते हैं श्लोका मेहता अंबानी कितनी पढ़ी लिखी हैं और उन्होंने कहां से पढ़ाई की है।
Updated:- 2024-02-28, 14:36 IST
image

Shloka Mehta:भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। देश के सबसे अमीर परिवार के बारे में हर कोई जानना चाहता है। जैसे अंबानी परिवार में कितने लोग हैं। किसने कितनी पढ़ाई की है। वगैराह-वगैराह...अक्सर फैंस अंबानी परिवार को बहुत ही करीब से फॉलो करते हैं। ऐसे में आज हम आपको अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं श्लोका मेहता अंबानी कितनी पढ़ी लिखी हैं। कहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता  (Shloka Mehta Ambani Educational Qualifications)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shloka Akash Ambani (@shloka_ambani)

अंबानी परिवार से जुड़ने के बाद अक्सर श्लोका मेहता भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। आकाश और श्लोका 9 मार्च 2019 को शादी के बंधन में बंधे थें। श्लोका मेहता की क्वालिफिकेशन की बात करें तो श्लोका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय,न्यू जर्सी, संयुक्त राज्य अमेरिका से एंथ्रोपोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पॉलिटिकल साइंस में पढ़ाई की है। इसके अलावा श्लोका के पास कानूनी शिक्षा में मास्टर डिग्री भी है। श्लोका मेहता अक्सर सामाजिक कार्य में अपना वक्त बिताती हैं।

आपको बता दें कि श्लोका और आकाश एक ही स्कूल में पढ़ते थे। ईशा अंबानी और श्लोका बचपन से ही अच्छे दोस्त रही हैं। दोनों ने एक ही किंडरगार्टन से पढ़ाई की है।

यह भी पढ़ें-90s की फिल्मों के फैन हैं, तो ओटीटी पर जरूर देखें ये मूवीज

श्लोका मेहता फैमिली (Shloka Mehta Family)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shloka Akash Ambani (@shloka_ambani)

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका, हीरा कारोबारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। उनके पिता दुनिया के नंबर वन डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं। श्लोका अपने भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। श्लोका ने कनेक्ट फॉर नाम की एक कंपनी भी लॉन्च की थी। इस कंपनी के जरिए वह देशभर में एनजीओ को सहयोग करती हैं।

यह भी पढ़ें-अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होंगी ये बड़ी हस्तियां, देखें गेस्ट लिस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।