herzindagi
sharad purnima  astro remedies according to zodiac

Sharad Purnima 2022: इस दिन राशि अनुसार आजमाएं कुछ अचूक उपाय, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय आजमाएंगी तो आपका जीवन सुखमय हो जाएगा। 
Editorial
Updated:- 2022-10-03, 19:18 IST

हिन्दू धर्म में किसी भी पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। हर एक महीने में एक पूर्णिमा तिथि होती है और इसी क्रम में पूरे साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं। किसी भी पूर्णिमा तिथि के दिन किया गया पूजन विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।

इसी प्रकार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है,जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा की पूजा की जाती है और इसकी रोशनी में दूध और चावल से बनी खीर को रात भर रखा जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है और उसकी रोशनी से अमृत की वर्षा होती है। इस साल शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर को मनाई जाएगी और ज्योतिष के अनुसार यदि आप अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए कुछ विशेष उपाय करेंगे तो आपके जीवन में सदैव सुख समृद्धि बनी रहेगी और मनोकामनाओं की पूर्ति भी होगी। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें राशि के अनुसार शरद पूर्णिमा के कुछ उपायों के बारे में।

मेष राशि

aries zodiac sharad purnima remedies

मेष राशि के लोग यदि शरद पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर खिलाएंगे तो ये उनके जीवन में समृद्धि के मार्ग खोलेगा। इस दिन चावल को दूध में धोकर बहते हुए जल में बहाएं, ऐसा करने से आपके समस्त कष्ट दूर हो जाएंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग यदि शरद पूर्णिमा के दिन दही के साथ गाय का घी गरीबों को दान करेंगे तो इससे उन आपको समस्त भौतिक सुख-सुविधाएं मिलने के योग बनेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को शरद पूर्णिमा के दिन दूध और चावल गरीबों को दान करना चाहिए। ऐसा करने से मिथुन राशि के जातकों को अपने व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग बनेंगे।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें: Sharad Purnima 2022 Wishes In Hindi: शरद पूर्णिमा पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश

कर्क राशि

cancer zodiac astro remedies for sharad purnima

कर्क राशि के जातक यदि शरद पूर्णिमा के दिन मिश्री मिला हुआ दूध मंदिर और गरीबों में दान करेंगे तो उनका मानसिक तनाव दूर होगा और मन व दिमाग शांत रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को शरद पूर्णिमा के दिन मंदिर में गुड़ (गुड़ के उपाय) का दान करना चाहिए। ऐसा करने से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में परिवर्तन होगा।

कन्या राशि

शरद पूर्णिमा के दिन 3 साल से 9 साल की कन्याओं को खीर खिलाएं। ऐसा करने से आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।

तुला राशि

libra zodiac astrology remedies for sharad purnima

तुला राशि के जातकों को शरद पूर्णिमा के दिन दूध , चावल और शुद्ध घी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को शरद पूर्णिमा के दिन मंगल देव से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए और कन्याओं को दूध और चांदी का दान देना चाहिए। ऐसा करने से आपके समस्त कष्ट दूर हो जाएंगे और सुख-शांति बनी रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें: Sharad Purnima 2022 Date: शरद पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को शरद पूर्णिमा के दिन चने की दाल और पीले कपड़े कन्याओ या गरीबों को दान देना चाहिए। ऐसा करने से आपके समस्त कष्ट दूर हो जाएंगे।

मकर राशि

capricorn astro remedies for zodiac signs

मकर राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन बहते पानी में चावल के कुछ दाने बहाएं, ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और घर में सुख समृद्धि आएगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन दृष्टिहीनों या जरूरतमंदों को भोजन कराएं। ऐसा करने से आपके समस्त सरकारी कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। इस उपाय से आपके शारीरिक कष्ट भी दूर होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं। ऐसा करने से आपके जीवन में धन, ऐश्वर्य और धन की प्राप्ति होती है।

राशि के अनुसार यदि आप शरद पूर्णिमा के दिन यहां बताए उपायों को आजमाएंगी तो आपके घर में सदैव सुख समृद्धि बनी रहेगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik, pixabay and unsplash

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।