Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:38 AM IST

दूसरों की खुशियां देखकर खुद पर आता है रोना, जानें इस मानसिक जाल से खुद को कैसे निकालें?

दूसरों की खुशी देखकर उदास होना या रोना अक्सर तुलना, कम आत्मविश्वास या अकेलेपन का संकेत होता है। ऐसे में जानते हैं कैसे करें इस परिस्थिति से डील?
Updated:- 2026-06-29, 16:58 IST
image

किसी अपने की कामयाबी और खुशी देखकर क्या अचानक आपका मन उदास हो जाता है? कई बार दूसरों को हंसता देख हमें अपनी जिंदगी अधूरी लगने लगती है और अकेले में खुद पर रोना आ जाता है। हालांकि, पहली नजर में इस भावना को लोग जलन कह सकते हैं, लेकिन असल में यह स्ट्रेस, अकेलेपन या खुद को कमतर आंकने की मानसिक स्थिति का संकेत है। इस तरह के मानसिक जाल में फंसना अब आम हो चुका है, लेकिन समय रहते इसे संभालना बेहद ही जरूरी है। ऐसे में कुछ तरीकों से इस स्थिति से बाहर आया जा सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों महसूस होता है और कैसे इस परिस्थिति से बाहर आएं? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

ऐसा क्यों महसूस होता है?

दूसरों की खुशी देखकर रोना आने का सबसे बड़ा कारण अपनी तुलना उस इंसान के साथ करना है। जब हम स्ट्रगल कर रहे होते हैं, तो दूसरों की सफलता हमारे अधूरेपन को कुरेद देती है।

1 - 2026-06-29T162533.763

सोशल मीडिया पर दूसरों की परफेक्ट लाइफ देखकर हमें लगता है कि सिर्फ हमारे जीवन में ही परेशानियां हैं। इसके अलावा, कम आत्मविश्वास भी इसका एक कारण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - शाम की एक छोटी सी सैर कैसे मजबूत कर सकती है आपकी Married Life? एक्सपर्ट से जानें

इस स्थिति से कैसे डील करें? 

  • सबसे पहले आप खुद को स्वीकारें। जब भी ऐसा महसूस हो, तुरंत अपने फोन से दूरी बनाएं और सोशल मीडिया का यूज कम करें। 
  • साथ ही अपनी जिंदगी के उन चीजों पर ध्यान दें जो आपके पास हैं, जिनके लिए हम शुक्रगुजार हैं। जिसे हम ग्रैटिट्यूड कहते हैं। 
  • ऐसे में आप रोज रात को उन 3 चीजों के बारे में अपनी डायरी में लिखें जिनके लिए आप खुश हैं। अपनी तुलना न करें बल्कि खुद के पुराने वर्जन को याद करें।

2 - 2026-06-29T162535.619

एक्सपर्ट की राय

दूसरों की खुशी देखकर उदास होना इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में कई चीजें अधूरी हैं। ऐसे में आपको समझना होगा कि हर व्यक्ति की लाइफ और उसका समय चक्र अलग होता है। ऐसे में आप अपने लक्ष्यों और हॉबीज को पूरा करने में अपना ध्यान लगाएं।

इसे भी पढ़ें - मेरी तरह क्या आपके पति भी फैमिली फंक्शंस में आपको साथ लेकर नहीं जाते? जानें डील करने का तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।