शाम की एक छोटी सी सैर कैसे मजबूत कर सकती है आपकी Married Life? एक्सपर्ट से जानें

ऑफिस स्ट्रेस और गैजेट्स की लत के बीच कपल्स के लिए एक-दूसरे के साथ सुकून के दो पल बिताना भी मुश्किल हो गया है। शादीशुदा जिंदगी में धीरे-धीरे अकेलापन या दूरियां आने लगती हैं। ऐसे में अगर अपनी मैरिड लाइफ में दोबारा वही पुराना रोमांस और मजबूती वापस लाना है तो आपको किसी महंगे वैकेशन पर जाने की जरूरत नहीं है। बस रोज शाम को पार्टनर के साथ की गई एक छोटी सी सैर आपकी शादीशुदा जिंदगी को पूरी तरह बदल सकती है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कैसे यह आसान सी आदत कपल्स के बीच के इमोशनल बॉन्ड को मजबूत बनाती है? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
कैसे सैर आपकी बॉन्डिंग को मजबूत कर सकती है?
जब आप शाम को एक साथ वॉक पर निकलते हैं, तो घर का माहौल और गैजेट्स पीछे छूट जाते हैं। यह 15 से 20 मिनट का समय पूरी तरह से आप दोनों का होता है। बिना किसी डिजिटल डिस्टर्बेंस के जब आप एक-दूसरे से बातें करते हैं, तो दिल की बात शेयर करना आसान हो जाता है, जिससे आपसी समझ और विश्वास और ज्यादा गहरा होता है।

पूरे दिन के काम के बाद शाम तक दोनों ही पार्टनर्स मानसिक रूप से थक जाते हैं, जिसका असर अक्सर चिड़चिड़ाहट या छोटी-मोटी बहस के रूप में सामने आता है। ऐसे में जब आप खुली हवा में वॉक करते हैं, तो शरीर में एंडोर्फिन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ाते हैं। यह नेचुरल मूड बूस्टर स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करता है।
इसे भी पढ़ें -रिश्तों में प्यार ही नहीं, भावनाओं का सम्मान भी है जरूरी; जानें कैसे बढ़ाएं आपसी समझ
वॉक के दौरान जब आप एक-दूसरे का हाथ थामकर कदम से कदम मिलाकर चलते हैं, तो सबकॉन्शियस लेवल पर यह आप दोनों में एक टीम होने की भावना को मजबूत करता है।
अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल रखने के लिए आज ही से इस शाम की सैर को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं।
इसे भी पढ़ें -हर छोटी बात पर हो जाती है बहस? कपल्स के काम आ सकते हैं ये टिप्स, रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए जरूर करें फॉलो
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।