Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:16 AM IST

Women Rights:सिक्योरिटी से जुड़े ये नियम हर भारतीय महिला को होना चाहिए पता

भारतीय महिलाओं के लिए कई सारे नियम बने हुए हैं। ऐसे में आपको अगर इन नियमों के बारे में नहीं पता है तो आपको जान लेना चाहिए।   
Updated:- 2024-08-21, 18:22 IST
image

महिलाओं की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा बन गई है। भारत में हर महिला को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। ऐसे में भारत में महिलाओं के लिए कई सिक्योरिटी से जुड़े नियम बनाएं गए है। आइए जानते हैं वो महत्वपूर्ण नियम, जो हर भारतीय महिला को पता होना चाहिए।

पीछा करने वालों के लिए नियम

Women on Staying Safe

अगर कोई पुरुष आपका पीछा कर रहा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप चाहे तो आईपीसी की धारा 354 डी के तहत उसके खिलाफ कार्यवाही कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके बिना मर्जी के कोई आपको सोशल मीडिया पर मैसेज कर रहा हो या फिर ईमेल कर रहा हो तब भी आप कंप्लेंट फाइल कर सकते हैं। 

घरेलू हिंसा से ना हो परेशान

कई महिलाओं को घरेलू हिंसा का शिकार होने पड़ता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय संविधान की धारा 498 के तहत घरेलू हिंसा के खिलाफ आप आवाज उठा सकती है। साथ ही कंप्लेंट भी फाइल कर सकती है। ऐसे में पुरुषों को तीन साल जेल हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- Z+ और Y+ से लेकर NSG तक, जानें क्या होता है इन सिक्योरिटी का मतलब

रात में गिरफ्तार ना करने का नियम

अगर आपके खिलाफ किसी ने कंप्लेंट फाइल की है और पुलिस देर रात आपके घर आपको गिरफ्तार करने आती है तो आप उनके साथ पुलिस स्टेशन जाने से मना कर सकती हैं। किसी महिला को अंधेरे और सूर्योदय के समय गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपको पुलिस पूछताछ करने घर आती है तो आप वह आपसे अकेले में नहीं बल्कि कांस्टेबल और घरवालों के सामने ही पूछताछ कर सकती है। 

यह भी पढ़ें- कौन हैं सीमा पाहुजा? जो सुलझाएंगी कोलकाता रेप मर्डर केस की गुत्थी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।