Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:08 AM IST

Scholarship Scheme: न्यूजीलैंड से भारतीय छात्रों को मिल सकती है 7.3 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप, जानें कैसे

Scholarship Scheme: यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड ने भारतीय छात्रों के लिए निकाली स्कॉलरशिप।
Updated:- 2022-09-02, 15:09 IST
image

विदेश में पढ़ाई करना हर कोई चाहता है लेकिन इसे पूरा करना सभी के बस की बात नहीं होती। ऐसा इसलिए क्योंकि विदेश में पढ़ाई करना काफी ज्यादा महंगा हो जाता है और आम इंसान इस खर्च को नहीं उठा सकते हैं। ऐसे में आम इंसान स्कॉलरशिप का इंतजार करते हैं।

New zealand

न्यूजीलैंड की वाइपापा तौमाता राउ यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड ने भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप निकाली है। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड ने 7,30,69,431 रुपये तक की स्कॉलरशिप की घोषणा की है। चलिए जानते हैं भारतीय छात्र इस स्कॉलरशिप का कैसे फायदा उठा सकते हैं और विदेश में एडमिशन ले सकते हैं।

आपका दिन कैसे करें

भारती छात्र जो स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह इस कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट auckland.ac.nz पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि हाई अचीवर्स स्कॉलरशिप के लिए एप्लीकेशन की प्रक्रिया करीब 10 अक्टूबर से शुरू होगी।

इसी भी पढ़ें - लॉ के बाद जज बनने और वकालत करने के अलावा भी हैं ढेर सारे विकल्प, एक्सपर्ट से जानिए

किसको मिलेगा स्कॉलरशिप

बता दें कि यह स्कॉलरशिप अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों ही छात्रा को दी जा रही है। बता दें कि करीब 200 से ज्यादा भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप निकाली गई हैं।

इसी भी पढ़ें - स्टूडेंट्स को इस तरह से मिल सकती है पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए स्कॉलरशिप, जानें अप्लाई करने का तरीका

मुख्य उद्देश्य क्या है

आपको बता दें कि इसे स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत से बेस्ट कैपेसिटी के छात्रों को स्कॉलरशिप के माध्यम से अच्छी शिक्षा दी जाएं।

स्कॉलरशिप से मिलती है मदद

आम इंसान के लिए विदेश में जाकर पढ़ाई करना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपको स्कॉलरशिप मिल जाता है तो आपकी काफी पैसे बचा सकते हैं। कई देशों में 30-50 लाख रुपए तक पढ़ाई का खर्च आता है। ऐसे में स्कॉलरशिप की मदद से पढ़ाई के साथ- साथ रहने और खाने का भी खर्च निकल जाता है।

 

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं और आपको भी चाहिए स्कॉलरशिप तो इस आर्टिकल की मदद से आप भी आसानी से अप्लाई कर सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं स्कॉलरशिप।

 

आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।