Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:55 AM IST

Sawan 4th Somwar Wishes: सावन के चौथे सोमवार पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत विशेज, महादेव करेंगे हर मनोकामना पूरी

आज सावन का चौथा सोमवार है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर पूरे दिन व्रत रखती हैं। साथ ही लोग एक-दूसरे को विशेज भेजकर इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। 
Updated:- 2026-08-24, 09:38 IST
Sawan Somawar 2026 Date And Wishes

सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान चारों-तरफ शिव भक्ति में लीन भक्त और कांवड़ यात्रा देखने को मिलती है। आज इस महीने का चौथा सोमवार है। इस दिन महिलाएं और पुरूष काल के काल महाकाल की पूजा-अर्चना करते और व्रत करते हैं। साथ ही एक-दूसरे को विशेज भेजकर शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप अपने परिवार और दोस्तों को बधाई देने के लिए विशेज खोज रही हैं, तो यहां हम आपको लिए कुछ विशेष और खास शुभकामनाएं संदेश लेकर आए हैं। 

सावन सोमवार विशेज (Sawan Somwar Wishes)

शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया,
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

शंकर हो संकट के नाशन,
मंगल कारण विघ्न विनाशन
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं,
शारद नारद शीश नवावैं
सावन के सोमवार की शुभकामनाएं

भोले जिनका नाम, कैलाश जिनका धाम है
ऐसे अजब भगवान के चरणों में हमारा प्रणाम है।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं- 2026

भगवान शिव की कृपा से आपके जीवन में सुख,
शांति और समृद्धि का वास हो।
सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं-2026

bhagwan shiv sawan somwar wishes

डमरू वाले की कृपा से हर संकट टल जाए,
आपके जीवन में सुख-समृद्धि का सैलाब आ जाए।
हर हर महादेव

महाकाल के चरणों में जिसका वास है,
वही इस जीवन का असली खास है।
सावन के पहले सोमवार की आपको अनंत शुभकामनाएं

भांग, धतूरा और बेलपत्र है जिनकी शान,
ऐसे भोलेनाथ को कोटि-कोटि प्रणाम।
सावन सोमवार पावन अवसर की बधाई

 इसे भी पढ़ें-

सावन सोमवार मैसेज (Sawan Somwar Message)

कंठ में विष और जटाओं में गंगा का वास है,
महादेव के चरणों में ही इस भक्त की सांस है।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं

रुद्राक्ष की माला और शिव का नाम,
जीवन को सफल बना देता है हर सुबह और शाम।
सावन की शुभकामनाएं।

sawan somwar 2026 wishes

जो हर ले हर पीड़ा और कर दे जीवन रोशन,
ऐसे शिव शंभू के चरणों में झुकता है ये नमन।
शुभ सावन सोमवार

न कंगन की चाह है न मोतियों का हार,
हमें तो बस चाहिए बाबा महाकाल का प्यार।
हैप्पी सावन सोमवार

सावन सोमवार शुभकामनाएं (Sawan Somwar Shubhkamnayen)

सावन की फुहारों में बरसे भोले का प्यार,
आपके आंगना में सजे खुशियों का संसार।
हर हर महादेव

हाथों की लकीरें जब साथ न दें,
तो किस्मत भी रूठ जाती है।
लेकिन जब महादेव का हाथ हो सिर पर हो,
तो सोई तकदीर भी जाती है खुल
आपको सावन की पावन शुभकामनाएं

sawan somwar 2026 wishes and qoutes

शिव की भक्ति से रोशन हो हर एक शाम,
आपके जीवन में गूंजे बस भोले का नाम।
शुभ सावन सोमवार

त्रिशूलधारी भोले भंडारी आपके हर,
दुख को हर लें और झोली खुशियों से भर दें।
हैप्पी सावन सोमवार

सावन सोमवार कोट्स (Sawan Somwar Qoutes)

  • जटाधारी बाबा भोलेनाथ आपके जीवन के हर अंधकार को दूर करके उजाला भर दें।
  • भगवान शिव का आशीर्वाद आपके और आपके पूरे परिवार पर सदैव बना रहे। सावन के पहले सोमवार की ढेरों शुभकामनाएं
  • शिव की महिमा है की कृपा हो जिस पर, डूबते हुए को भी ले जाती है पार। मिलकर बैठें शिव चरणों में सावन की शुभकामनाएं।

somwar wishes and message

  •  शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं, शिव ही इस ब्रह्मांड के स्वामी हैं। आपको सावन के पहले सोमवार की बहुत-बहुत बधाई!
  •  न कोई चिंता, न कोई भय, शिव के चरणों में ही है पूरी दुनिया का आश्रय। हर हर महादेव
  • शिव की महिमा अपरंपार, जो ध्याए उसे मिले भवसागर से पार। सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
  • इस सावन सोमवार महादेव आपको इतनी शक्ति दें कि आप हर मुश्किल का डटकर मुकाबला कर सकें। शुभ सावन
  • शिव की भक्ति से महक उठे आपका कोना-कोना, आपके लिए सावन का हर सोमवार हो अनमोल और सोना। शुभ सावन सोमवार
  • आंचल में खुशियां और मन में शिव का वास रहे, बाबा महाकाल की कृपा से आपका जीवन सदा आबाद रहे। हर हर महादेव
  • रुद्राक्ष की माला और माथे पर भभूत का साया है, देवों के देव महादेव का पावन सावन सोमवार आया है। हार्दिक शुभकामनाएं

इसे भी पढ़ें- Sawan Wishes & Quotes 2026: सावन के पावन मौके पर अपनों को भेजें ये भक्तिमय संदेश, बनी रहेगी महादेव की कृपा


इन खूबसूरत कोट्स को भेजकर आप सावन सोमवार की बधाई दे सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit- Magnific

FAQ
सावन शिवरात्रि कब है?
सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को है।
साल 2026 सावन में कितने सोमवार हैं?
साल 2026 सावन में 4 सोमवार पड़ रहे हैं।
सावन का पहला सोमवार था?
सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को था।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।