Sawan Wishes & Quotes 2026: सावन के पावन मौके पर अपनों को भेजें ये भक्तिमय संदेश, बनी रहेगी महादेव की कृपा
-1785239961531.webp)
30 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है। यह महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे खास माना जाता है। सावन में चारों तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले की गूंज सुनाई देती है। सावन का यह पवित्र महीना भक्ति, आस्था और मन को शांति देने वाला होता है। इस खास मौके पर हर कोई अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को महादेव के आशीर्वाद से भरे शुभकामनाएं और भक्ति संदेश भेजना चाहता है।
अगर आप भी इस सावन अपनों को भोलेनाथ की कृपा से भरे सुंदर संदेश भेजना चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहद खास Sawan Wishes & Quotes 2026। इन भक्तिमय शुभकामना संदेशों को भेजकर आप अपनों को महादेव का आशीर्वाद बांट सकती हैं। आइए जानते हैं-
सावन की शुभकामनाएं 2026 (Sawan 2026 Wishes)
1. हरियाली का रंग है लाया,
सावन का महीना सबको भाया।
भोलेनाथ की करें आराधना हम,
सुख-शांति से भर जाए जीवन का गगन।
सावन माह की हार्दिक शुभकामनाएं
2. शिव शंकर की कृपा बनी रहे,
हर दिन आपकी पूजा सजी रहे।
सावन में प्रेम, भक्ति और प्रकाश,
आपके जीवन में लाए विशेष उल्लास।
सावन माह की हार्दिक शुभकामनाएं
-1785240360470.jpg)
3. सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं
अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं
शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
4. समय की चाल है,
शिव अपने भक्तों की ढाल हैं।
पल में बदल दे जो सृष्टि को,
वो महाकाल हैं।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
सावन कोट्स 2026 (Sawan 2026 Quotes)
5. शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया।
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
6. भोले आएं आपके द्वार,
भर दें जीवन में खुशियों की बहार।
न रहे जीवन में कोई दुख,
हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
-1785240453321.jpg)
7. हाथों की लकीरें अधूरी हो तो,
किस्मत अच्छी नहीं होती।
लेकिन सर पर हाथ 'महादेव' का हो तो,
लकीरों की जरूरत नहीं होती।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
8. ना किसी अभाव में जीते हैं,
ना किसी के प्रभाव में जीते हैं।
भगवान शिव के भक्त हैं हम,
सिर्फ अपने स्वभाव में जीते हैं।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
सावन शुभकामना संदेश (Sawan messages 2026)
9. अद्भुत है भोलेनाथ की माया,
अमरनाथ में बसाया है डेरा।
नीलकंठ रूप में सदा है साया,
दिल-ओ-जान से तू ही है मेरा।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।
10. ओम ही आस्था है,
ओम ही विश्वास।
ओम में ही बसते हैं शिव,
जिनसे चलता है समस्त संसार।
सावन की ढेरों शुभकामनाएं
-1785240583344.jpg)
11. शिव हैं कण-कण में,
शिव हैं वचन-वचन में।
शिव ही मार्गदर्शक हैं भविष्य के हर क्षण में।
सद्कर्मों की सिद्धि में भी शिव का ही संबल है।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
12. मन से चिंता को दूर कर,
सिर्फ शिव का नाम तू जोर से पुकार।
वो संभाल लेंगे तेरा हर काम,
बस तू कर्मपथ पर रख विश्वास तमाम।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं (Sawan ki Hardik Shubhkamnaye)
13. विश्व का कण कण शिव मय हो,
अब हर शक्ति का अवतार उठे।
जल, थल और अंबर से फिर,
बम बम भोले की जय जयकार उठे।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
14. मन छोड़ व्यर्थ की चिंता,
तू शिव का नाम लिए जा।
शिव अपना काम करेंगे,
तू अपना काम किए जा।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
-1785240666111.jpg)
15. कर्ता करे ना कर सके,
शिव करे सो होय।
तीन लोक नौ खंड में,
महाकाल से बड़ा ना कोय।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
16. भोले बाबा का आशीर्वाद आपको मिले
उनकी दुआ का प्रसाद आपको मिले
आप करें जिंदगी में इतनी तरक्की
हर किसी का प्यार आपको मिले
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।