वास्तु एक ऐसा प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो वस्तुओं के रखरखाव में हमारी मदद करने के साथ घर में समृद्धि का कारण भी बनता है। ऐसा माना जाता है कि अगर घर में रखी गई हर एक वस्तु सही स्थान और दिशा पर हो तो आपके जीवन में आने वाली समस्याएं भी दूर हो सकती हैं, इसी तरह हर एक महीने और पर्व के लिए भी अला-अलग तरह के वास्तु उपाय बताए जाते हैं।
जब बात सावन के महीने की हो तो यह हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है और यह भगवान शिव को समर्पित समय माना जाता है। इस पूरे महीने में शिव जी का पूजन किया जाता है और यदि इस माह में आप वास्तु के कुछ उपाय आजमाती हैं तो आपके जीवन में पूरे साल सुख समृद्धि बनी रहती है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें उन वास्तु उपायों के बारे में।
घर की इस दिशा में रखें शिवलिंग
सावन के महीने में अपने घर के ईशान कोण में शिवलिंग रखें। यह शिवलिंग(वास्तु के अनुसार रखें शिवलिंग) रखने के लिए सबसे शुभ दिशा मानी जाती है और ऐसा कहा जाता है कि यह भगवान शिव से सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद को आकर्षित करता है। यदि आपके घर में शिवलिंग नहीं हैं तो आप सावन में जरूर इसे घर लाएं, इससे आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी।
इस दिशा में न रखें नुकीली वस्तुएं
यदि आपके घर में नुकीली वस्तुएं जैसे कोई भी औजार या दर्पण गलत दिशा में रखा है तो इसे ठीक स्थान पर रखें। आपको उत्तर या पूर्व दिशा में नुकीली वस्तुएं या दर्पण रखने से बचें। अगर ये इन दिशाओं में हैं तो आपको आर्थिक नुकसान हो सकते हैं। ये वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकती हैं और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को अवरुद्ध कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Sawan Horoscope 2023: सावन के महीने में किन राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें राशिफल
वॉटर फाउंटेन कहां रखें
सावन के महीने में अपने घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में पानी का फव्वारा स्थापित करें। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। सावन के महीने में पानी का स्रोत घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है और इससे धन लाभ के संकेत मिलते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Sawan 2023: इस पावन माह में घर में जरूर लाएं कुछ चीजें, बनी रहेगी सुख समृद्धि
घर के कोनों को साफ़ करें
अपने आस-पास और घर का हर एक कोना साफ़-सुथरा रखें ऐसा माना जाता है कि यदि सावन के इस पावन महीने में किसी भी स्थान पर गंदगी होती है तो आपके घर की प्रगति रुक जाती है।
वहीं साफ़-सुथरे घर में भगवान शिव की कृपा तो बनी ही रहती है और माता लक्षमी का आगमन भी होता है। खासतौर पर आपको घर का उत्तर-पूर्व कोना हमेशा साफ़ रखना चाहिए क्योंकि इसमें साक्षात ईश्वर का वास होता है और इसलिए ही इसी दिशा में मंदिर की स्थापना करने की सलाह दी जाती है।
घर के मुख्य द्वार पर करें पानी का छिड़काव
सावन के पूरे महीने यदि आप घर के मुख्य द्वार पर पानी का छिड़काव करती हैं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वास्तु का यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद करता है। इसके साथ ही आप यदि नियमित रूप से घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं तब भी समृद्धि बनी रहेगी।
तुलसी का पौधा लगाएं
अपने घर के उत्तर या पूर्व कोने में तुलसी का पौधा लगाएं। यह एक पवित्र पौधा माना जाता है जो आपके घर में सौभाग्य को आकर्षित करता है और समृद्धि का कारण बनता है। यदि आप सावन के महीने में घर में इसे सही दिशा में लगाती हैं तो और नियमित इसकी पूजा करती हैं तो घर में सदैव खुशहाली रहती है।
इन वास्तु टिप्स का पालन करने से सावन के महीने में आपके घर में अधिक सकारात्मक और शुभ वातावरण बनाने में मदद मिल सकती है और इससे समृद्धि, खुशी और कल्याण में वृद्धि हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों