Sawan 2023: क्या वाकई पीना चाहिए शिवलिंग पर चढ़ाया जल?

Shivling Par Chadha Jal Kyu Pina Chahiye: हिन्दू धर्म में शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व है। वहीं, सावन में शिवलिंग पूजा और भी खास हो जाती है।
मान्यता है कि सावन के महीने के दौरान शिवलिंग पर रोजाना जल चढ़ाया जाए तो भगवान शिव अति प्रसन्न होकर अपनी असीम कृपा भक्त पर बरसाते हैं।
वहीं, लोक मान्यताओं में शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ जल पीने की बात भी कही जताई है। लोगों का मानना है कि शिवलिंग पर चढ़ा जल पीना शुभ होता है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें शिवलिंग पर चढ़ा जल पीने का शास्त्रोक्त आधार समझाते हुए इससे जुड़ी कई रोचक बातें हमसे साझा की।
शिवपुराण में लिखा है अभिषेक का महत्व
- शिवपुराण में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विधि-विधान बताया गया है।
- शिवलिंग पर रोजाना तांबे के लोटे में भरकर जल जरूर चढ़ाना चाहिए।
- साथ ही, अन्य वस्तु जैसे कि दूध (दूध के उपाय), घी आदि के चढ़ाने का भी उल्लेख है।
- भिन्न-भिन्न चीजों के अभिषेक से अलग-अलग फलों की प्राप्ति होती है।
- शिवलिंग का जलाभिषेक शिव कृपा प्राप्ति का सर्वाधिक सरल मार्ग है।
यह भी पढ़ें: Sawan Kab Hai 2023: 19 साल बाद इस दुर्लभ योग में दो महीने का होगा सावन, जानें तिथि समेत जरूरी बातें
शिवलिंग पर चढ़े जल से जुड़ी बातें
- शिवपुराण में शिवलिंग पर चढ़े जल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें वर्णित हैं।
- शिवपुराण की विद्येश्वर संहिता के 22वे अध्याय के 18 श्लोक इस बात का प्रमाण हैं।
- इनमें श्लोकों में बताया गया है कि शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल जरूर पीना चाहिए।
- शिवलिंग पर अर्पित जल को 3 बार थोड़ा-थोड़ा हाथ में भरकर पीना शुभ होता है।
- ऐसा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और नकारात्मकता (नकारात्मकता हटाने के उपाय) व्यक्ति को छोड़ देती है।
- शिवलिंग पर चढ़ाया जल पीने से व्यक्ति का मन शांत होता है और तनाव दूर होता है।
यह भी पढ़ें: Sawan 2023: इस बार सावन में इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा
जान लें यह जरूरी नियम
- शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ जल पीते समय यह ध्यान रखें कि वह किसी के पैरों में न आए।
- शिवलिंग पर जला चढ़ाने के बाद शिवलिंग के आगे के हिस्से की तरफ से जल भरकर पीना है।
- ध्यान रहे कि शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ जल पीते समय शिवलिंग को स्पर्श करने से बचना है।
शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ जल अवश्य पीना चाहिए लेकिन बताई गई विधि और नियमों के साथ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।