Sawan 2023: क्या है सावन का इतिहास? जानें किसने रखा था पहला सोमवार व्रत

Sawan 2023 Kisne Rakh Tha Pehla Somwar Vrat: सावन का पावन महीना चल रहा है। इस माह में भगवान शिव की पूजा का विशेष विधान है।
ऐसे में आज हम ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सावन के इतिहास से जुड़ी कुछ रोचक बातें विस्तार से बताने जा रहे हैं।
कैसे शुरू हुई सावन में शिव पूजा (How Shiv Puja Started in Sawan)

- सावन माह का इतिहास समुद्र मंथन से जुड़ा है। जब समुद्र मंथन के दौरान हलाहल विष बाहर आया था, तब भगवान शिव ने ही उसे पिया था।
- विष के कारण भगवान शिव का कंठ नीला हो गया था। इसी कारण उन्हें नीलकंठ भी कहा जाता है। विष से महादेव का शरीर तपने लगा था।
यह भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में क्यों पहनी जाती हैं हरी चूड़ियां? जानें महत्व और लाभ
- तब माता पार्वती ने शिव शंकर के कंठ पर हाथ रख उस विष को उनके शरीर में जानें से रोका था और पहली बार शिव जी को जला चढ़ाया था।
- जिस समय यह घटना घटित हुई थी तब सावन का महीना चल रहा था और तभी से सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक करने की परंपरा शुरू हुई।
- माता पार्वती के बाद भगवान विष्णु और ब्रह्म देव समेत सभी देवी-देवताओं ने भी भगवान शिव का जल और दूध से भव्य अभिषेक किया था।
किसने रखा था पहला सोमवार व्रत (Who Did First Monday Fast)

- मान्यता है कि समुद्र मंथन की घटना के बाद जब पहला सोमवार आया तब माता पार्वती ने ही पहली बार सोमवार व्रत रखा और शिव पूजन किया।
- इसके बाद से ही सुहागिनों के लिए सावन में शिव पूजा की प्रथा शुरू हुई और इसे सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद शुभ और लाभकारी माना गया।
यह भी पढ़ें: Sawan 2023: आठ नहीं सिर्फ 4 सोमवार रखे जाएंगे व्रत, जानें कौन से सोमवार मान्य नहीं
- ग्रथों में भी शिवलिंग पूजा का सावन के महीने में बहुत महत्व बताया गया है। इस व्रत को रखने वाली महिलाएं वैवाहिक जीवन का सुख पाती हैं।
- माता पार्वती ने खुद सावन में शिवलिंग पूजा और सावन सोमवार व्रत का महत्व वर्णित करते हुए इसे अखंड सौभग्य की प्राप्ति का मार्ग बताया है।
- माता पार्वती ने सावन सोमवार व्रत को मृत्यु, रोग-शोक, अशांति, बाधा, नकारात्मकता, पारिवारिक कलह, असफलता आदि का नाशक बताया है।
आप भी यहां से सावन के इतिहास से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।