सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। भाई जान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज हो गया है। अपनी फिल्म की टीजर रिलीज की जानकारी मंगलवार को सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दी थी। वहीं आज कुछ समय पहले ही सलमान खान की फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।
'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर हुआ रिलीज
सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'किसी का भाई किसी की जान' का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात का जानकारी दिया था कि वह टीजर 25 जनवरी यानी आज के दिन रिलीज हो जाएंगी। टीजर दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। रिलीज होते ही इस टीजर को लाखों लोगों ने देख लिया है।
सलमान को पहनना हुआ मुश्किल
View this post on Instagram
टीजर की बात करें तो इस टीजर में सलमान खान का अलग लुक देखने को मिल रहा है। लंबे बालों के साथ सलमान को पहचानना मुश्किल हो रहा है। यह कहना गलत नही होगा कि इस टीजर में सलमान साउथ फिल्म के हीरो की तरह दिखाई दे रहे हैं। फैंस ने कमेंट में सलमान के लुक को लेकर भी आलोचना की है। पहली बार सलमान धोती- कुर्ता पहने साउथ इंडियन अवतार में दिख रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- बिग बॉस हाउस में सलमान खान के ये फनी मोमेंट्स जिन्होंने जीता दर्शकों का दिल
टीजर में क्या है खास
1 मिनट 43 सेकेंड के टीजर में एक्शन हाई-वोल्टेज दिखाया गया है। वहीं इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े और साउथ सुपरस्टार वेंकेटश दग्गुबाती भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकती हैं कि यह फिल्म फुल ऑन एक्शन, कॉमेडी से भरी हुई है। सलमान की इस फिल्म में उनके अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और राघव जुयाल की भी झलक टीजर में देखने को मिल रही है। सभी सितारें साउथ के लुक में दिखने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें- बिग बॉस शो के ये मोमेंट्स हैं गवाह, सलमान खान है असली भाई जान
ईद पर रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म सलमान खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन 'किसी का भाई किसी की जान' फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस से भरी यह फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है। वहीं सलमान के फैंस का कमेंट पढ़कर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके फैंस को यह टीजर पसंद आ रहा है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
image credit: instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।