बच्चों के खोने या भटकने से जुड़ी खबरें माता-पिता के मन में खौफ पैदा कर देती हैं। ऐसे में वे ऐसी खबरें सुन कर डर जाते हैं और अपने बच्चों को लेकर काफी सतर्क हो जाते हैं। वे उन्हें बाहर जाने से भी रोक देते हैं। लेकिन यदि अपने बच्चों को कुछ चीजों के बारे में बताया जाए तो इससे न केवल वे अपनी खुद की सुरक्षा कर पाएंगे बल्कि आपका डर भी काफी हद तक कम हो जाएगा। यहां इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि अपने बच्चों को कौन-से सुरक्षा सुझाव दे सकती हैं।जानते हैं कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से...
बच्चों को जरूर याद करवाएं ये बातें
- आप अपने बच्चों को नाम और पता जरूर याद करवाएं। जैसे आप अपना, अपने पति का या घर में कोई अन्य सदस्य हैं, तो उनका नंबर, उनका नाम और अपने घर का पता तीनों याद जरूर करवाएं, जिससे कि यदि बच्चा खो जाए या कहीं गलत स्थान पर चला जाए तो वह आप लोगों से संपर्क कर सके।
- आप अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान के बारे में बताएं। जैसे - पुलिस स्टेशन या पुलिस की वर्दी की पहचान करवाएं। इन सब के बारे में भी अवगत करवाएं, जिससे कि अगर बच्चा कहीं भीड़ में अकेला है तो सबसे पहले इन्हीं लोगों के पास जाए और इनसे मदद ले सकें।
इसे भी पढ़ें -बच्चा होने के बाद कपल्स के बीच में बढ़ रही है दूरी, तो परेशान होने के बजाय करें ये 3 काम
- आप अपने बच्चों के पास एक पहचान पत्र जरूर रखें, जिसमें नाम, पता, फोन नंबर हो। इससे अलग आप चाहें तो बच्चें की पॉकेट में एक चिट भी डालकर रखें। बता दें कि अगर बच्चा खुद अपना पता नहीं बता पा रहा है तो इस पहचान पत्र से या चिट की मदद से कोई अन्य व्यक्ति आप तक आपके बच्चे को पहुंचा सकता है।
- यदि बच्चा खो जाए तो उसे बताएं कि उसे एकदम परेशान नहीं होना है बल्कि उसे ऐसे समय में खुद को शांत करना और जल्दबाजी में कोई फैसला भी नहीं लेना है। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति से मदद नहीं मांगनी है।
अन्य जरूरी बातें
एक्सपर्ट ने बताया कि माता-पिता को अपने बच्चों को समझाना चाहिए कि यदि कोई उन्हें कुछ खाने को दे रहा है या रखने को दे रहा है तो उसे मना कर दें। इससे अलग बच्चे को कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ न जाने दें। उन्हें बताएं कि ऐसा करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें -पेरेंट्स की लड़ाई में टीनएजर्स का न्यूट्रल रहना जरूरी, जानें सिचुएशन से डील करने के टिप्स
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों