Gardening Tips: सिर्फ ₹10 में Gulab के फूलों से भर जाएगा आपका गमला...आजमाएं ये जबरदस्त जुगाड़!

क्या आप भी चाहते हैं कि आपका गुलाब का गमला फूलों से भर जाए? सिर्फ 10 रुपये  के इस आसान जुगाड़ को आजमाएं और देखें कैसे तेजी से बढ़ेगा आपका गुलाब का पौधा!
Updated:- 2025-06-19, 14:54 IST
image

गुलाब का पौधा बगीचे की शोभा बढ़ाता है, लेकिन गर्मियों की तेज धूप और लू की वजह से यह मुरझाने लगता है। जून-जुलाई की चिलचिलाती गर्मी और उमस के कारण पौधे जड़ से कमजोर हो जाते हैं, जिससे उनमें फूल भी नहीं आते। इतना ही नहीं, कई बार गुलाब के पौधों में चींटियां और अन्य कीट लग जाते हैं, जो पौधे को और ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

ऐसे में लोग बाजार से महंगी खाद या दवाइयां लाकर पौधे को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक घरेलू नुस्खा है जो सस्ता, सरल और टिकाऊ है। आप अपनी रसोई में मौजूद हल्दी की मदद से अपने गुलाब के पौधे को न केवल फिर से हरा-भरा बना सकती हैं, बल्कि उसमें खूबसूरत फूल भी खिला सकती हैं।

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो पौधे की जड़ों को सड़ने से बचाते हैं और कीटों से रक्षा करते हैं। इसके लिए आपको बस एक चम्मच हल्दी लेकर उसे थोड़ा पानी में मिलाना है और फिर इस मिश्रण को पौधे की जड़ों में डाल देना है। चाहें तो हल्दी को मिट्टी में सीधे भी मिला सकती हैं।

इस आसान उपाय से गुलाब का पौधा फिर से खिल उठेगा और उसमें सुंदर-सुगंधित फूल आने लगेंगे। मात्र 10 रुपये की हल्दी से यह उपाय किया जा सकता है और इससे आपको बार-बार महंगे उत्पादों पर पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यह जुगाड़ न केवल प्राकृतिक है, बल्कि पौधे की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप किस विधि से इस उपाय को अपना सकती हैं।

गुलाब के पौधे में हल्‍दी डालने से क्‍या होता है?

हल्‍दी इंसानों की सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है, मगर यह पेड़ पौधों के लिए भी बहुत प्रभावशाली होती है। आप इसे गुलाब के पौधे में यदि डालेंगी तो इससे पौधे को बहुत सारे लाभ पहुंचेंगे। चलिए कुछ के बारे में हम आपको बताते हैं-

Do-mulching-with-these-things-1749648823761

  • हल्‍दी मिट्टी की सेहत को सुधारने का काम करती हैं। यह मिट्टी की गुणवत्‍ता को बढ़ा देती है। इससे पौधे में फंगस या कोई बैक्‍टीरिया नहीं लगता है। जब पौधे में कोई संक्रमण नहीं होता है, तो वह हर-भरा और फूलों से लदा रहता है।
  • आपके गुलाब के पौधे में अगर कीट लग रहे हैं, तो हल्‍दी डालने से वह मर जाएंगे। यह प्रिवेंशन के लिए भी होता है। अगर आप इसे पहले ही डाल देंगी तो कीट लगेंगे ही नहीं। इससे पौधे का विकास होगा और ढेर सारे फूल भी आएंगे।
  • कई बार पौधे की जड़ें कमजोर हो जाती हैं या फिर गलने और सड़ने लग जाती हैं। यदि आपके गुलाब के पौधे के साथ ऐसा हो रहा है, तो आपको हल्‍दी डालनी चाहिए।इससे पौधे के जो भी घाव होते हैं, वह भर जाते हैं।
  • अगर आपके गुलाब के पौधे में चीटिंया लग रही हैं, तो आपको उसमें एक चम्‍मच हल्‍दी का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने मात्र घंटे भर में चींटियां भाग जाती हैं। इससे पौधे की ग्रोथ भी अच्‍छी हो जाती है।
  • यदि आप हल्‍दी का प्रयोग नियमित करती रहती हैं, तो आपके गुलाब के पौधे को ऊर्जा मिलती रहेगी और कोई भी मौसम हो वह हमेशा फूलों से भरा हुआ नजर आएगा।

इसे जरूर पढ़ें- चिलचिलाती धूप में अब नहीं सूखेगा गुलाब का पौधे, बिना एक रुपये खर्च किए ही प्लांट्स रहेंगे हेल्दी, ये ट्रिक्स आएंगे काम

 

gupt-navratri-2024-haldi-astro-remedies

कैसे डाले गुलाब के पौधे में हल्‍दी

  • गुलाब के पौधे में हल्‍दी डालने के लिए आप आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो कर सकती हैं।
  • सबसे पहले एक मग में पानी लें और उसमें हल्‍दी मिक्‍स करें। हल्‍दी को अच्‍छी तरह से मिक्‍स होने दें इसे पानी पीला हो जाएगा।
  • अब एक स्‍प्रे बॉटल में पानी को भरे और फिर गुलाब के पौधे की जड़ों, फूलों और पत्तियों में उस पानी का छिड़काव करें।
  • आपको हफ्ते में एक बार ऐसा करना है। यदि आप नियमित ऐसा कर पाएं, तो उसमें भी कोई बुराई नहीं है। बस ध्‍यान रखें कि इस पानी से आपको मिट्टी को इतना ही भिगोना है कि पौधे तक नमी पहुंचती रहं।

तो, अगली बार जब आपके गुलाब के पौधे में कोई समस्या दिखे या आप उसे स्वस्थ रखना चाहें, तो अपनी रसोई में रखी इस सुनहरी हल्दी का इस्तेमाल करना न भूलें! यह आपके गुलाब के लिए एक सस्ता, प्राकृतिक और प्रभावी समाधान हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- इस 1 गलती की वजह से रुक जाती है गुलाब के पौधे की ग्रोथ...फूलों से भरना है गमला तो आजमाएं 10 रुपये की ये टिप्स

उम्‍मीद है कि आपको लेख में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करें। लेख अच्‍छा लगा हो तो शेयर और लाइक जरूर करें। अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्‍स में लिख कर दें। साथ ही ऐसे और भी यूटिलिटी से जुड़े लेख पढ़ने के लिए हरजिंगदी को फॉलो करें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।