सोनम कपूर को ‘ड्रामेबाज’ समझती हैं बहन रीया कपूर

बॉलीवुड सिस्टर्स बॉन्ड की बात करें तो रिया कपूर और सोनम कपूर का नाम सबसे पहले लिया जा सकता है। दोनों में गजब का प्यार और समझ है। दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग भी कमाल की है। ये दोनों ही बहनें न केवल एक दूसरे को काम में मदद करती हैं बल्कि साथ में हैंगआउट करना भी इन्हें खूब पसंद है।
इतना सब कुछ होने के बाद भी दोनों बहने एक दूसरे से च्वॉइस और नेचर दोनों के मामले में बहुत अलग हैं। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि खुद एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में रिया ने कही हैं। एक मिडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू के दौरान रिया ने सोनम के बारे में काफी कुछ बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सोनम बहुत ही बड़ी ड्रामेबाज हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा।
सोनम हैं ड्रामेबाज
सोनम की बहन रिया के मुताबिक सोनम बहुत ही क्रेजी और ड्रामेटिक हैं। वह बताती हैं, ‘सोनम अभी लंदन में हैं 9 जून को जब उनका बर्थ डे था तो मैंने सोनम से कहा कि वो इस बार अपना बर्थ डे आनंद के साथ ही मना लें। जब उन्हें पता चला कि मैं उनके बर्थ डे में उनके साथ नहीं हूंगी तो सोनम ने आफत मचा दी और फिर मुझे लंदन जाना पड़ा। सोनम ऐसे बिहेव करने लगी कि बस दुनिया खत्म होने वाली है।’
बहन की सकसेस से बढ़कर रेहा के लिए कुछ और नहीं
नेचर में रेहा और सोनम बेहद अलग हैं मगर दोनों में बहन कम दोस्ती का रिश्ता ज्यादा है। रिया बताती हैं, ‘सोनम मेरी बड़ी बहन है मगर बचपन से ही हम बेस्ट फ्रेंड जैसे हैं। सोनम को जब भी कोई सफलता मिलती है तो उनसे ज्यादा खुशी मुझे होती है। शायद ऐसा हर बहन को होता होगा मगर मुझे लगता है हम दोनों की बात कुछ अलग है। सोनम से बड़ा मेरा सपोर्टर और कोई नहीं है। अगर मुझे पूछा जाए कि मेरे लिए सबसे अच्छा पार्टनर कौन होगा तो मै सोनम का नाम लूंगी। ’
अनिल के लिए अभी भी बच्ची हैं सोनम
कुछ दिन पहले ही अनिल कपूर से एक इंटरव्यू में जब सोनम के बारे में पूछा गया तो वह काफी इमोशनल हो गए। उन्होनें बताया, ‘सोनम बचपन से ही मुझसे बहुत ज्यादा अटैच्ड है। शादी के बाद भी लंदन से रोज फोन करके पूछती है कि मैंने दवा खाई या नहीं। मगर बचपन में जब मैं शूटिंग पर जाता था तो यही सोचता था कि मेरे बिना कैसे रहेगी और कहीं घर में अपनी मां को परेशान तो नहीं कर रही। जैसे ही घर आता था तो भाग कर मेरे पास आ जाती थी। रिया के साथ सोनम पहले उतनी करीब नहीं थी जितनी 5 साल के होने पर हुई और आज तो दोनों एक ही सुर में बात करती हैं। मैंने दोनों में कभी सीरियस फाइट नहीं देखी।’
रिलीज हुआ ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का टीजर
सोनम कपूर की नई फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टीज़र रिलीज़ हो गया है। इस फिल्म में वह पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ काम कर रही हैं और फिल्म में उनकी बेटी का रोल प्ले कर रही हैं। वैसे सोनम और अनिल के अलावा इस मूवी में जूही चावला और राजकुमार राव भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।