Republic Day Parade 2026: परेड में इन चीजों की है नो-एंट्री, जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन

Republic Day Parade 2026 Guidelines: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों, कार्यालयों और घरों में झंडारोहण किया जाता है। यह दिन हर इंडियंस के लिए गर्व का होता है। इसी दिन भारत गणराज्य बना था। इस दिन जहां विभिन्न जगहों पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, वहीं भारत की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली रिपब्लिक डे परेड (Republic Day Parade 2026) बहुत ही खास होती है।
इसे देखने के लिए सैकड़ों-हजारों लोग पहुंचते हैं। इस समय सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी परेड देखने जाने वाली हैं तो कुछ जरूरी नियमों को पहले ही जान लेना जरूरी है। वरना आपको एंट्री नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं-
-1768451669434.jpg)
परेड में सुरक्षा क्यों होती है इतनी सख्त?
अब अगर आप सोच रही होंगी कि रिपब्लिक डे परेड में कौन-कौन शामिल होते हैं? आपको बता दें कि देश के राष्ट्रपति (President Droupadi Murmu), प्रधानमंत्री (Prime Minister Narendra Modi), बड़े नेता और कई विदेशी मेहमान परेड में शामिल हैं। इसी वजह से सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाते हैं।
परेड देखने जाते समय इन चीजों को रखें साथ
अगर आप परेड देखने जा रही हैं, तो इन चीजों को आपको साथ रखना जरूरी है-
- टिकट- बिना वैलिड टिकट के आपको एंट्री नहीं मिलेगी
- पहचान पत्र- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या कोई भी सरकारी फोटो आईडी भी रखना जरूरी है
- मोबाइल फोन- सीमित इस्तेमाल के लिए
इन चीजों को पहले से तैयार रखें, ताकि एंट्री में कोई परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें- Republic Day Parade 2026: गंगा से ब्रह्मपुत्र तक, भारत की प्रमुख नदियों के नाम पर होगी कर्तव्य पथ की परेड गैलरी
इन चीजों की है परेड में पूरी तरह नो-एंट्री
सुरक्षा कारणों से कई चीजें अंदर ले जाना सख्त मना है। अगर इनमें से कुछ भी आपके पास मिला, तो आपको बाहर ही रोक दिया जाएगा-
यह भी पढ़ें- Republic Day 2026 पर मिल रहा साल का पहला Long Weekend, घूम आएं भारत की ये 5 जगहें; खुश हाे जाएगा दिल
- किसी भी तरह की नुकीली या धारदार चीज जैसे चाकू, कैंची, नेलकटर या ब्लेड
- सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, तंबाकू या शराब की बाेतलें
- लाइटर, माचिस या कोई ज्वलनशील सामान
- बड़ा बैग या बैकपैक
- खाने-पीने की चीजें (ज्यादातर मामलों में मना होती हैं)
- ड्रोन, प्रोफेशनल कैमरा या रिकॉर्डिंग इक्विपमेंट
अगर आप परेड में एंट्री पाना चाहती हैं तो सबसे अच्छा यही है कि बिना मतलब के सामानों को घर पर ही छोड़ दें।
बैग में क्या ले जाना सेफ माना जाता है?
अगर बहुत जरूरी हो और आप छोटा बैग ले जा रही हैं, तो उसमें ये चीजें रख सकती हैं-
-1768451725089.jpg)
- टिकट
- फोटो आईडी
- मोबाइल फोन
- जरूरत की दवाइयां (डॉक्टर की पर्ची हो तो बेहतर)
- छोटी पानी की बोतल (कई बार बाहर ही छोड़नी पड़ सकती है)
ध्यान रखें जितना कम सामान होगा उतनी ही जल्दी आपकी चेकिंग पूरी होगी।
यह भी पढ़ें- Republic Day 2026: हर साल गणतंत्र दिवस की थीम और परेड अलग? जानें कैसे होता है इनका चयन और कौन लगाता है मुहर
परेड के दौरान भूल से भी न करें ये गलतियां
- एंट्री गेट के अलावा किसी और रास्ते से घुसने की कोशिश न करें
- बिना परमिशन फोटो क्लिक न करें और न ही वीडियो बनाएं
- बहुत ज्यादा पॉकेट या लेयरिंग वाले कपड़े न पहनें
- भीड़ में धक्का-मुक्की न करें
यह भी पढ़ें- भारत के वो Border जिनके बारे में गूगल मैप भी नहीं बताएगा, इससे सटे गांव को देखकर महसूस होगी असली आजादी
तो अगर आप भी परेड देखने के लिए जा रही हैं तो सबसे पहले अपने टिकट पर लिखे सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लीजिएगा। हर साल नियमों में थोड़ा बहुत बदलाव होता रहता है, इसलिए अपडेट रहना जरूरी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।