Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:24 AM IST

रेणुका शहाणे ने लगाई एम जे अकबर की क्लास, जब उन्होंने कहा, मैं भी 'देश के चौकीदार' के साथ

#Metoo विवाद में फंसे एम जे अकबर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन के लिए समर्थन जताया तो रेणुका शहाणे ने की उनकी ट्रोलिंग। पिछले साल मीटू मूवमेंट में उन पर यौन शोषण के आरोप लगे थे।  
Updated:- 2019-03-18, 15:08 IST
image

देश के आम चुनाव में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से दिए जाने वाले नारे कई बार इतने ज्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं कि उनके बल पर राजनीतिक पार्टियां अपने पक्ष में वोट हासिल करने में कामयाब रहती हैं। इंदिरा गांधी के समय का 'गरीबी हटाओ' और अटल बिहारी वाजपेयी के चुनावों के दरम्यान 'सबको देखा बारी-बारी, अबकी बार अटल बिहारी' जैसे नारे खूब पॉपुलर हो गए थे। 'अबकी बार मोदी सरकार' का नारा साल 2014 के आम चुनाव में हिट रहा था।

इस बार बीजेपी की तरफ से नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए नारा दिया गया, 'मैं भी चौकीदार' और 'चौकीदार फिर से'। सोशल मीडिया पर इन नारों पर खूब चर्चा हो रही है। बीजेपी के सभी सदस्य इस कैंपेन के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं और अपने कैंपेन में प्रधानमंत्री का समर्थन कर रहे हैं। पूर्व विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने भी इस दौरान ट्विटर पर कैंपेन के लिए अपना सपोर्ट जाहिर कर लिया। एमजे अकबर ने लिखा, '#MainBhiChowkidar मूवमेंट का हिस्सा बनने में मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। एक ऐसा नागरिक होने के नाते, जो देश से प्यार करता है, मैं अपनी तरफ से भ्रष्टाचार, गरीबी, आतंकवाद को दूर करने के लिए जितना संभव हो सकेगा, प्रयास करूंगा। मैं मजबूत सुरक्षित और समृद्ध नए भारत के निर्माण में मदद करूंगा।' 

#Metoo विवाद में कई महिलाओं ने लगाए थे आरोप

m j akbar metoo mai bhi chowkidar

पार्टी के नेताओं से उम्मीद की जाती है कि वे अपनी सर्वोच्च कमान के लिए समर्थन जताएं और एम जे अकबर ने भी ऐसा ही किया। लेकिन #Metoo विवाद में नाम आने के चलते मोदी के समर्थन में ऐसा ट्वीट करना उन्हें भारी पड़ गया। दरअसल मीटू मूवमेंट जब साल 2018 में अपने चरम पर था तो सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप जिन हस्तियों पर लगा था, उनमें देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं। इनमें एम जे अकबर नाम भी सुर्खियों में रहा था। गौरतलब है कि इसी दौरान संस्कारी बाबू जी के नाम से लोकप्रिय आलोक नाथ पर भी सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगे थे और रेणुका शहाणे ने आलोक नाथ के पब्लिक लाइफ में बिहेवियर पर सवाल उठाए थे। 

इसे जरूर पढ़ें: साल 2018 में #MeToo पर खुलकर बोलीं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, सपोर्ट मिलने के साथ सेलेब्स में जमकर हुई भिड़ंत

 

आरोपों के बाद छोड़ना पड़ा था विदेश राज्य मंत्री का पद

renuka shahane inside

रेणुका शहाणे ने एम जे अकबर के ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने लिखा है, 'अगर आप भी चौकीदार हैं तो कोई महिला सुरक्षित नहीं ##BesharmiKiHadd।

पिछले साल जब एम जे अकबर पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगे थे तो उस दौरान कई महिलाओं ने आवाज उठाई थी कि एम जे अकबर ने उनका यौन शोषण किया। इन आरोपों के बाद दबाव में आए एम जे अकबर को विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। सिर्फ रेणुका शहाणे ही नहीं, कई दूसरे ट्विटर यूजर्स भी  #MainBhiChowkidar कैंपेन पर सपोर्ट जाहिर करने के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

क्या है रेणुका शहाणे के रिएक्शन के मायने

रेणुका शहाणे और अन्य ट्विटर यूजर्स ने जिस तरह से एम जे अकबर के ट्वीट पर रिएक्ट किया और कड़ी प्रतिक्रिया जताई, उससे देश में बढ़ती जागरूकता जाहिर होती है। खासतौर पर महिलाओं के साथ होने वाली किसी भी तरह की ज्यादती पर लोग गंभीरता से सोचते हैं। पहले के समय में हाई प्रोफाइल लोगों के मामले में लोग रिएक्ट करने से बचते थे। लेकिन अब लोग अपने और विशेष रूप से महिला अधिकारों के लिए काफी अवेयर हैं। मीटू मूवमेंट के तहत विवाद में नाम आने के बाद एम जे अकबर को शायद लंबे वक्त तक इसका खामियाजा भुगतना पड़े। एम जे अकबर के खिलाफ हुई ट्रोलिंग महिला सशक्तीकरण का जीता-जागता नमूना है।

    

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।