Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:12 AM IST

'हम आपके हैं कौन' की शूटिंग करते हुए रेणुका शहाणे का हुआ था ऐसा हाल

ब्लॉकबस्टर फिल्म हम आपके हैं कौन में रेणुका शहाणे के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग करते हुए उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
Updated:- 2023-05-26, 15:04 IST
image

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म हम आपके हैं कौन एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी है। जब यह फिल्म परदे पर रिलीज हुई तो सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के हर किरदार को भरपूर प्यार मिला था।

यहां तक कि उस दौर में सलमान और माधुरी द्वारा पहने गए कपड़े फैशन में आ गए थे। इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा रेणुका शहाणे लीड रोल में नजर आई थीं। उन्होंने फिल्म में प्रेम यानी सलमान खान की भाभी का किरदार निभाया था।

सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में रेणुका की सादगी और भोलेपन ने हर किसी का दिल जीत लिया था। यकीनन इस फिल्म की रिलीज के बाद सभी कलाकारों को बहुत अधिक फायदा मिला था। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग करना आसान नहीं था। खासतौर से, रेणुका और अन्य फीमेल एक्ट्रेस को कई तरह की दिक्कतें हुई थीं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में –

नहीं थी वैनिटी वैन की सुविधा

renuka sahane film story

आज के समय में हर कलाकार के पास वैनिटी वैन (बॉलीवुड स्टार्स की लग्जरी वैनिटी वैन) की सुविधा है। वर्ककल्चर अब काफी हद तक बदल चुका है। सेट चाहे कहीं पर भी हो, कलाकार की हर जरूरत का ख्याल रखा जाता है। लेकिन साल 1994 में ऐसा नहीं था। उस दौर में फीमेल एक्ट्रेस को काम करने में काफी परेशानी होती थी। किसी फीमेल एक्ट्रेस के लिए वैनिटी वैन होना शायद एक सपने जैसा ही था। यहां तक कि, सेट पर महिलाओं के लिए अलग से एक बाथरूम तक की सुविधा नहीं होती थी।

यह भी पढ़ें: लैपटॉप धोने वाली गोपी बहू असल जिंदगी में हैं बेहद पढ़ी-लिखी

बेहद गंदा होता था कॉमन बाथरूम

सेट पर महिलाओं की परेशानियों का अलग से ध्यान नहीं रखा जाता है। बस केवल एक ही कॉमन बाथरूम होता था। लेकिन बाथरूम होने के बाद भी महिलाएं उसे इस्तेमाल नहीं कर पाती थीं। दरअसल, बाथरूम इतना गंदा होता था कि उसे इस्तेमाल करने का मन ही नहीं करता था। चूंकि सेट पर रेणुका को कई-कई घंटे बिताने पड़ते थे, ऐसे में बाथरूम या अन्य सुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें बहुत अधिक परेशानी होती थी।

नहीं पीती थीं पानी

renuka sahane story

चूंकि सेट पर केवल कॉमन वॉशरूम ही था, तो ऐसे में उन्हें बार-बार वॉशरूम ना जाना पड़े, इसलिए वे काम के दौरान पानी नहीं पीती थी। शूटिंग सेट पर वह कई -कई घंटों तक पानी ही नहीं पीती थीं। ऐसा सिर्फ रेणुका ही नहीं, बल्कि सेट की अन्य महिलाएं भी करती थीं। लेकिन लगातार कई घंटों तक पानी ना पीने से भी उन्हें काफी समस्या होती थी। बिना पानी पिए शूटिंग करना इतना आसान नहीं था।

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon ने पहनी 24 कैरेट गोल्ड की साड़ी, देखें एक्ट्रेस के महंगे आउटफिट्स

मेहनत हुई सफल

यकीनन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर भी सभी ने अपना बेस्ट दिया और फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी मेहनत रंग लाई और हर किरदार हमेशा के लिए यादगार बन गया। रेणुका को आज भी इस फिल्म में पूजा के किरदार के लिए लोग याद करते हैं।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।