Astro Tips: जून महीने में इन राशियों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना

कुछ राशियों को जून के महीने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें कुछ ख़ास ज्योतिषीय उपायों से लाभ होने की संभावना है। 

 

astro remedies for all zodiac
astro remedies for all zodiac

हर किसी को अपने भविष्य के बारे में जानकारी लेकर आने वाले समय की योजनाएं तय करना पसंद होता है। लेकिन वास्तव में यह थोड़ा मुश्किल काम है, क्योंकि आने वाले समय में क्या बदलाव होने वाले हैं इस बात की जानकारी कोई आम व्यक्ति नहीं दे सकता है। भविष्य के बारे में जानकारी ज्योतिष से ली जा सकती है और यह तय किया जा सकता है कि आपके लिए आने वाले समय में क्या बदलाव होने वाले हैं जो लाभ दे सकते हैं या इनसे कुछ परेशानियां होने की संभावना है।

दरअसल, ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जो आपको आने वाले समय के प्रति सजग करने के साथ इस बात का भी पता लगा सकता है कि आपको किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। आपका आने वाला समय कैसा होगा? अगले महीने में कौन सी राशियों की किस्मत चमकेगी और ऐसी कौन सी राशियों के लिए यह समय होगा भारी? ऐसी न जाने कितनी जानकारी ज्योतिष से ही मिलती हैं। अगर आप भी इस बात की जानकारी लेना चाहते हैं कि जून के महीने में किन राशियों को समस्याएं हो सकती हैं तो इस लेख में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. आरती दहिया जी से उन राशियों के बारे में जानें और समस्याओं से निपटने के उपाय भी जानें।

मेष राशि

aries zodiac remedies

मेष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में परेशानी रहेगी। आपका कार्य विलम्ब से होगा जिससे मन खिन्न रहेगा। इस महीने में क्रोध अधिक रहेगा। आपको पारिवारिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि के लोग इस महीने अपने खान पान का पूरा ध्यान रखें। आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पूरे माह धन की हानि के योग भी बन रहे है। दांपत्य जीवन में भी कुछ कड़वाहट आ सकती है।

उपाय

मेष राशि के लोग समस्याओं से उबरने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें। निश्चय ही आपको परेशानियों से बाहर आने में मदद मिलेगी और जीवन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि

lord ganpati puja

आपके कार्य क्षेत्र में परेशानी रहेगी।मिथुन राशि के लोगों को व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। इस महीने में आपके खर्च में वृद्धि होगी और आय कम होगी। वाहन एवं मनोरंजन में आपका खर्च अधिक होगा। मन में अशांति एवं असंतुष्टि रहेगी।

उपाय

मिथुन राशि के लोग समस्याओं से निकलने के लिए गणेश जी की उपासना करें। यदि आप गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएंगे तो ये आपके लिए फलदायक साबित होगा।

इसे जरूर पढ़ें: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें मिथुन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022

Dr Aarti Dahiya quote

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए भी इस माह खर्च अधिक रहेगा। घरेलू उलझने बनी रहेंगी। पेट संबंधित रोग हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ग़लतफ़हमी के कारण थोड़ा बहुत मनमुटाव रहेगा। आपके कार्य क्षेत्र में चुनौतियां बढ़ेंगी। आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। लेकिन यदि आप गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

उपाय

तुला राशि वाले लोग सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान जी पर मंगलवार के दिन लाल रंग का चोला चढ़ाएं। नियम से सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इससे भी तुला राशि के लोगों को बहुत लाभ होगा। यदि आप गणेश जी की उपासना करेंगे तो परेशानियों से मुक्ति अवश्य मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को पूरे महीने पारिवारिक उलझनें रहेंगी। उनके कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी। आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। इस माह आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। अपने कारोबार में पैनी नजर रखें। कहीं भी निवेश करने से पहले सोच समझ कर ही निर्णय लें। आपके लिए व्यापार से जुड़े व्यक्ति कुछ समस्या उत्पन्न कर सकते हैं।

उपाय

मकर राशि के लोग प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें, निश्चय ही आपको समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि

aquarious zodiac astro remedies

कुंभ राशि के लोगों का मन इस माह थोड़ा अशांत रहेगा। आपके घर के लोगों से भी मन मुटाव रहेगा। जून के महीने में कुंभ राशि के लिए धन का खर्च अधिक रहेगा। आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि के स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें

उपाय

शनिवार के दिन शनि भगवान को तेल व तिल चढ़ाएं एवं दीपक दिखाएं, अवश्य ही आपको परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

इस प्रकार जिन राशियों के लिए समय कठिनाइयों भरा है उन्हें ज्योतिष के उपाय अपनाने की सलाह दी जाती है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP