Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:31 AM IST

जॉब के लिए नए शहर में हो रही हैं शिफ्ट? इन जरूरी बातों का रखें खास ध्यान

अगर आप जॉब के लिए किसी दूसरे शहर में शिफ्ट कर रही हैं, तो यहां दिए जा रहे टिप्स आजमाकर देखिए। शिफ्टिंग में मदद मिलेगी। 
By Sakhi Digital | Edited By Garima Garg
Updated:- 2026-07-28, 18:23 IST
image
Sakhi

जॉब के सिलसिले में अपना पुराना ठिकाना छोड़कर नए शहर में बसना जिंदगी का एक बड़ा फैसला होता है। पहली बार अकेले शिफ्ट होने पर अनजाने रास्ते, नया माहौल और सुरक्षा जैसी बातें अक्सर मन में घबराहट पैदा कर देती हैं। अगर आप भी जल्द ही किसी नए शहर का रुख करने वाले हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्मार्ट पैकिंग, सही लोकेशन का चयन और कुछ बेसिक सावधानियों को ध्यान में रखकर आप बिना किसी परेशानी के नए शहर में आराम से सेटल हो सकते हैं। इसके लिए हमने करियर काउंसलर डॉ. सुशील पारे से भी बात की है। जानते हैं आगे...

जॉब के लिए नए शहर में हो रहे हैं शिफ्ट? इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

जॉब के लिए नए शहर में शिफ्ट होना किसी चुनौती से कम नहीं होता। यह चुनौती तब और बड़ी हो जाती है, जब आप पहली बार अकेले किसी दूसरे शहर में बस रहे हों। ऐसे में कुछ बातें ध्यान में रखने से आपको काफी मदद मिल सकती है:

1. पहुंचने से पहले

अगर आप नए शहर में जा रही हैं तो कोई दोस्त या रिश्तेदार से ऑफर लेटर मिलते ही उनसे संपर्क करें। इससे अलग निम्न बातों का ख्याल रखें-

  • कोई परिचित न होने पर आप ऑनलाइन भी घर ढूंढ सकती हैं। इन दिनों कई वेबसाइट्स पर बड़े शहरों में मौजूद रेंटेड एकॉमोडेशन की जानकारी उपलब्ध होती है।

IB175811_175811160538990_SM633935

  • वहां के मौसम और लाइफस्टाइल के बारे में पता लगाएं और उसी अनुसार पैकिंग शुरू करें। पैकिंग के दौरान एक लिस्ट बनाएं कि कौन-सी बेसिक चीजें आप साथ लेकर जाएंगी और कौन-सी वहां पहुंचकर खरीदेंगी।
  • अगर आप किसी ऐसी जगह शिफ्ट कर रही हैं, जहां कोई दूसरी भाषा बोली जाती हो, तो ऑफर लेटर मिलते ही उसके कुछ प्रचलित शब्द बोलने का अभ्यास शुरू कर दें। इससे वहां व्यवस्थाएं करने में मदद मिलेगी।
  • संभव हो तो किसी परिचित के माध्यम से ऐसा ऑनलाइन ग्रुप जॉइन करें, जो जरूरत पड़ने पर आपको जरूरी जानकारियां मुहैया करा सके।

2. नए शहर में पहुंचने के बाद

जब आप नए शहर पहुंच जाएं तो यह मालूम करें कि आपके रहने की जगह से ऑफिस कितनी दूर है और वहां पहुंचने के लिए ट्रांसपोर्ट के कौन-से साधन मौजूद हैं। जानें अन्य टिप्स-

  • इसके बाद पास में मौजूद एटीएम, अस्पताल, ऑटो या रिक्शा स्टैंड, सुपरमार्केट और देर रात तक खुलने वाले ईटिंग जॉइंट्स के बारे में जानकारी जुटाएं।
  • ऑफिस के बाद का समय शहर को देखने और समझने में लगाएं। किसी पड़ोसी या सिक्योरिटी गार्ड से शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों, मेलों, प्रदर्शनियों, लाइब्रेरी और कॉफी हाउस आदि के बारे में पूछें और समय निकालकर उन्हें देखना शुरू करें।
  • सहकर्मियों से शहर की प्रमुख गतिविधियों के बारे में जानकारी लें। हाल-फिलहाल अगर कोई कार्यक्रम आयोजित होने वाला हो, तो उसमें शिरकत करें। इससे लोगों से मिलना-जुलना आसान होगा और यह मेल-मुलाकात भविष्य में मददगार साबित होगी।

यह भी पढ़ें- इंश्योरेंस इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहे हैं जॉब के मौके, जानें कैसे बनाएं फ्यूचर?

कुछ अन्य जरूरी बातें

नए शहर के लिए रवाना होने से पहले कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। आप गूगल मैप पर उस शहर की प्रमुख जगहें और अपने ऑफिस की लोकेशन देख लें-

  • संभव हो तो शुरुआती एक महीना किसी रिश्तेदार के घर या हॉस्टल या पीजी में रहने पर विचार करें। इससे आपको मनमाफिक घर ढूंढने के लिए थोड़ा वक्त मिल सकेगा।

duffel bag for travelling one

  • नए शहर में कभी-कभी अकेलापन महसूस होना स्वाभाविक है। परेशान होने के बजाय इसे स्वीकार करना सीखें।
  • परिवार ही हर मुसीबत में काम आता है, इसलिए किसी भी तरह की परेशानी उनसे जरूर शेयर करें और जरूरत महसूस होने पर निसंकोच मदद मांगें।
  • नए शहर में अपनी जगह बनाने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए शुरुआती दिक्कतों से हताश होने के बजाय धैर्य से काम लें।
  • अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और रोज रात को घर पर बात जरूर करें।
  • अपने फोन की स्क्रीन हमेशा लॉक रखें।

यह भी पढ़ें- कोडिंग से लगता है डर? AI की इन 3 जॉब प्रोफाइल से पा सकती हैं लाखों का पैकेज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

सखी फीचर्स

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।