बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस रेखा से जुड़े कई रहस्य हैं, जिनके बारे में आज भी लोगों को आधी-अधूरी ही जानकारी है। इंडस्ट्री में रेखा को उनकी कॉन्ट्रोवर्शियल लव लाइफ के बारे में जाना जाता है। कभी उनका नाम अमिताभ बच्चन से जोड़ा जाता है तो कभी अक्षय कुमार से।
हैरानी की बात तो यह है कि रेखा का नाम केवल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं से ही नहीं जुड़ा बल्कि रेखा के लिंकअप के चर्चे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं वर्तमान में पाकिस्तान के प्राधानमंत्री इमरान खान के साथ भी रहे हैं।
बातें तो यहां तक हुई थीं कि रेखा और इमरान जल्द ही शादी कर लेंगे। दोनों की शादी की खबरें भी अखबार में छप गई थीं। मगर न तो दोनों की शादी हुई और न ही इस खबर पर दोनों ने अपनी कोई प्रतिक्रिया दी।
बात वर्ष 1992 की है, जब पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप सीरीज की विजयता बनी थी। उस दौरान टीम के कप्तान इमरान खान थे। इमरान दिखने में बेहद आकर्षक लगते थे। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस भी इमरान को पसंद करती थीं। इमरान का नाम उस दौरान कई महिलाओं के साथ जोड़ा जा चुका था।
मगर एक दिन उस वक्त के फेमस अखबार 'स्टार' में छपी रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया। खबर थी कि इमरान और रेखा जल्दी ही शादी करने वाले हैं। 'स्टार' अखबार ने भी अपनी खबर में इंडियन फिल्म जनरल 'मूवी' का हवाला देते हुए यह खबर छापी थी।
इस खबर के आते ही पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था। मगर रेखा ने कभी भी इस खबर पर अपने कमेंट्स नहीं दिए।
इसे जरूर पढ़ें: रेखा की जिंदगी के 3 रहस्य, जो हैं आज भी अनसुलझे
यह विडियो भी देखें
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा की मां को भी इमरान खान बेहद पसंद थे और रेखा के साथ उनके जुड़ाव और रिश्ते को उन्होंने भी सहमती दी थी। दरअसल, यह खबर तब आई थी जब किसी अवसर पर इमरान खान और रेखा को मुंबई के एक सी बीच पर देखा गया था। इसके बाद से ही लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि रेखा और इमरान का अफेयर चल रहा है।
स्टार अखबार की रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि रेखा की मां ने ज्योतिष से भी रेखा और इमरान के रिश्ते के बारे में बातचीत की थी और वह हर कीमत पर इमरान को अपना दामाद बनाने के लिए तैयार थीं।(अमिताभ बच्चन को 'पति' मान बैठी थीं रेखा)
आपको बता दें कि इमरान खान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान और शबाना आजमी की साथ भी जोड़ा जा चुका है। मगर एक्ट्रेसेस के साथ अपने रिश्तों को लेकर इमरान खान का एक बयान भी स्टार अखबार ने छाप था, जो रेखा के साथ शादी करने की बात पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा था। एक बहुत पुराने मीडिया इंटरव्यू में इमरान ने कहा था, ' मैं कुछ समय के लिए एक्ट्रेसेस के साथ को पसंद कर सकता हूं। मगर मैं उनसे शादी कभी नहीं कर सकता। '
इसे जरूर पढ़ें: Rare Pics: देखें अमिताभ बच्चन और रेखा की कुछ बेहद पुरानी, अनदेखी तस्वीरें
आपको बता दें कि इमरान अब तक 3 शादियां कर चुके हैं और रेखा अपनी पहली शादी के टूटने के बाद से सिंगल हैं। आज भी रेखा का नाम बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा जाता है।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।