Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

शादी में दुल्हन क्यों पहनती है लाल रंग का लहंगा, जानें महत्व

दुल्हन के लहंगे का रंग लाल हो तो ज्‍योतिष शास्‍त्र के लिहाज से इसे शुभ माना जाता है। इससे जुड़े और भी रोचक तथ्‍य हैं, जिन्हें जानने के लिए यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। 
Updated:- 2023-01-17, 15:59 IST
image

अपनी शादी के लहंगे को लेकर हर लड़की के बड़े ख्वाब होते हैं। अधिकांश लड़कियां सेलिब्रिटीज के ब्राइडल लहंगे को देख कर वैसे ही लहंगा खरीदने के बारे में सोचती हैं। मगर क्‍या आपने कभी सोचा है कि हिंदू ब्राइड्स अधिकतर लाल रंग का लहंगा ही क्‍यों पहनती हैं? हालांकि, वक्‍त बदलने के साथ ही ब्राइडल लहंगे में फैशन के लिहाज से बहुत सारे बदलाव हुए हैं और अब केवल लाल रंग का लहंगा ही नहीं बल्कि दुल्‍हन और भी अलग रंग के ब्राइडल लहंगे में नजर आती हैं। मगर आज भी लाल रंग के ब्राइडल लहंगे ज्यादा लोकप्रिय है। 

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि लाल रंग से हिंदू वेडिंग का क्‍या कनेक्शन है। 

इसे जरूर पढ़ें- ब्राइडल शॉपिंग के लिए ये मार्केट्स हो सकती हैं बेस्ट

jewellry shopping places red

लाल रंग का महत्व 

लाल रंग को हिंदू धर्म में हमेशा ही बहुत पवित्र रंग माना गया है। यह रंग शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही यह रंग अग्नि और सूर्य का भी प्रतिनिधित्व करता है, जो इस बात का संकेत होते हैं कि महिलाएं कितनी तेजस्वी होती हैं। 

वैसे भी हिंदू धर्म में हर रंग किसी विशेष अर्थ को प्रकट करता है। लाल रंग भी हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा पवित्र माना गया है। ज्योतिष के आधार पर मंगल ग्रह का रंग लाल होता है। सूर्य भी लब उगता है तो उसका रंग लाल होता है। 

इस विषय पर ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा कहते हैं, 'शादी विवाह के मामले में मंगल ग्रह का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यदि कुंडली में मंगल कमजोर है, तो शादी रुक में रुकावट आ जाती है।' 

देवी लक्ष्‍मी को प्रिय है यह रंग 

लाल रंग को देवी लक्ष्‍मी धारण करती हैं। देवी लक्ष्‍मी के 8 स्वरूप होते हैं, जिसमें से धन लक्ष्‍मी लाल रंग के वस्त्रों को धारण करती हैं। इसलिए दुल्‍हन को लाल रंग का शादी का जोड़ा पहनने के लिए दिया जाता है। केवल लहंगा ही नहीं लाल रंग का सुहाग का रंग भी कहा जाता है, इसलिए सिंदूर, बिंदी और चूड़ी भी दुल्‍हन को लाल ही पहनाई जाती है। 

इसे जरूर पढ़ें- इन पंजाबी स्टाइल ब्राइडल लुक्स में आप दिखेंगी लाजवाब

chooda shopping places in hindi  red

प्‍यार का रंग होता है लाल 

वेस्‍टर्न कल्चर में भी लाल रंग को प्‍यार का रंग कहा जाता है और दिल को हमेशा लाल रंग से सिंबलाइज किया जाता है। ऐसे में पति-पत्‍नी के इस पवित्र बंधन में लाल रंग का विशेष महत्व है और यह दोनों के बीच के प्‍यार को बढ़ाता है।

lehenga shopping places red

वास्‍तु के हिसाब से लाल रंग 

लाल रंग ऊर्जा और रिश्ते में मधुरता को बढ़ाता है। वास्‍तु के हिसाब से तो केवल नवविवाहिता के लहंगे का रंग ही लाल नहीं होता है, बल्कि कमरे की दीवार पर भी लाल रंग कराने से दोनों के संबंध मधुर होंगे। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।