Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:54 AM IST

अंग्रेजों को घुटनों पर लाने वाली 'वीर रानी' थी Chennamma Kittur, कर्नाटक के इस शहर से है गहरा कनेक्शन

ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ युद्ध में भले ही उनके पास सैनिकों कमी थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने शहर को बचाने के लिए हार नहीं मानी।
Updated:- 2026-07-08, 18:20 IST
rani chennamma kittur connection with karnataka beautiful place know full history

जब भी हम अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाली किसी वीर रानी की बात करते हैं, तो लगभग हर किसी के दिमाग में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाम आता है। हालांकि, उनसे भी कई सालों पहले कर्नाटक की धरती पर एक ऐसी वीर रानी ने राज किया था, जिसने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। जिस रानी की हम बात कर रहे हैं, वह कर्नाटक के गौरवशाली इतिहास की रानी चेन्नम्मा कित्तूर हैं। कर्नाटक के कित्तुर शहर को ब्रिटिशर्स से बचाने के लिए जो जाबांजी उन्होंने दिखाई, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कौन हैं Chennamma Kittur?

चेन्नम्मा कित्तूर का जन्म कर्नाटक के एक छोटे से गांव ककाती में 23 अक्टूबर, 1778 में हुआ था। कर्नाटक के बेलगावी जिले से कित्तुर की दूरी लगभग 1 घंटे की है। वह शादी के बाद कित्तुरु की रानी बनीं। शादी के कुछ सालों बाद उन्हें एक बेटा हुआ था, लेकिन उसकी मौत होने के बाद उन्होंने एक बच्चा गोद लेने का सोचा। बच्चा गोद लेने की बात से ही ब्रिटिशर्स से विवाद शुरू हुआ। बच्चे की मौत के बाद उन्होंने शिवलिंगप्पा को गोद लिया और उसे गद्दी का वारिस घोषित कर दिया गया, लेकिन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को यह बात पसंद नहीं आई। उस समय उनकी 'हड़प नीति' लागू नहीं हुई थी, फिर भी वह कित्तुर पर कब्जा करना चाहते थे।

Indian freedom struggle

इसे भी पढे़ं- संतान न होने का मिला ताना, तो सैकड़ों बरगद के पेड़ों की 'मां' बन गईं थिमक्का

कित्तुर को बचाने के लिए चेन्नम्मा ने नहीं मानी हार

अंग्रजों की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया था और कित्तुर लेने की बात तय हो गई थी। ऐसे में चेन्नम्मा ने इस बात का विरोध करने के लिए बॉम्बे प्रेसिडेंसी के लेफ्टिनेंट गवर्नर लॉर्ड एलफिंस्टन को एक पत्र लिखा और इस नीति को उनके ऊपर लागू करने से मना करने का आग्रह किया। हालांकि, क्योंकि बच्चा गोद लिया गया था इसलिए इस आग्रह को अंग्रेजों ने ठुकरा दिया। इसके बाद लगातार कित्तुर पर हमले होने लगे। अंग्रेजों की तरफ से कित्तुरु के खजानों पर भी कब्जा करने की कोशिश की गई, लेकिन रानी ने ऐसा होने नहीं दिया।

Rani Chennamma

अंग्रेजों ने दिया धोखा

अंग्रेजों की लंबी फौज होने के बाद भी चेन्नम्मा उनपर भारी पड़ रही थी। अक्टूबर 1824 में हुई पहली लड़ाई में ब्रिटिश सेना के कई अधिकारियों की मौत हुई। इस दौरान रानी ने दो ब्रिटिश अधिकारियों सर वॉल्टर एलियट और स्टीवेंसन को बंधक में रख लिया था, जिससे उन्हें बचाने के लिए अंग्रेजों ने झूठ बोला। उन्होंने वादा किया कि वह अब युद्ध से पीछे हट रहे हैं, लेकिन मौका देखकर फिर से हमला कर दिया। रानी चेन्नम्मा अपने सिपाहियों के साथ फिर भी लड़ती रही, लेकिन इस बाद अंग्रेजों ने रानी को ही बंदी बना लिया। उनको बेलहोंगल के किले में कैद करके रखा गया, जहां 21 फरवरी 1829 को उनकी मौत हो गई।

Kittur rebellion

इसे भी पढ़ें- स्टाइल भी, सुकून भी; जानें कैसे पुरानी सोच की बेड़ियां तोड़ आगे निकल आईं महिलाएं?

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- wikipedia, magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।