Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:53 AM IST

जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं दिशा परमार और राहुल वैद्य, जानिए कपल की लव स्टोरी

पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है और कई सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां भी दी हैं। चलिए हम आपको इस कपल की लव स्टोरी बताते हैं। 
Updated:- 2023-05-19, 11:39 IST
image

दिशा परमार और राहुल वैद्य ने साल 2021 में शादी की थी। दिशा परमार और उनके पति राहुल वैद्य जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसके बारे में कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गुड न्यूज शेयर की है। इस पोस्ट पर फैंस के साथ ही मौनी रॉय, अनीता हसनंदानी, जस्मीन भसीन आदि कई सेलिब्रिटीज ने भी बधाइयां दी हैं। चलिए आपको इस कपल की लव स्टोरी बताते हैं। 

पोस्ट शेयर करके दी गुड न्यूज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Disha Parmar Vaidya (@dishaparmar)

दिशा परमार ने अपने पति राहुल वैद्य के साथ बेहद ही खूबसूरत अंदाज में इस गुड न्यूज को शेयर किया है। दिशा परमार और राहुल वैद्य ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेम पोस्ट शेयर किया है और पोस्ट की पहली फोटो में दोनों ने एक स्लेट पकड़ी है और उसमें मम्मी और डैडी लिखा हुआ है। इस कपल ने सोनोग्राफी की एक फोटो और वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में बच्चे की एक झलक भी दिखाई है। दिशा परमार और राहुल वैद्य ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'मम्मी-पापा और बेबी की तरफ से हैलो।'

कई लोगों ने दी बधाई

दिशा परमार और राहुल ने जब पोस्ट शेयर की तो लोगों ने उन्हें कमेंट करके बधाई देना शुरू कर दिया। कई सेलेब्स ने भी होने वाले माता-पिता को शुभकामनाएं दी। मौनी रॉय ने लिखा, "हार्दिक बधाई हो," वहीं जैस्मीन भसीन ने कमेंट करके कांग्रेचुलेशन लिखा। वरुण सूद, विशाल सिंह, राजीव अदतिया, महेक चहल और अन्य सेलेब्स ने भी दिशा परमार और राहुल को बधाई दी। 

इसे भी पढ़ें- तुनिषा शर्मा से लेकर प्रत्‍युषा बैनर्जी तक, टीवी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेसेस कर चुकी हैं सुसाइड

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?

rahul vaidya and disha parmar love story

एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए दिशा परमार ने कहा था कि सोशल मीडिया पर राहुल ने अपना एक सॉन्ग डाला था, जो उन्हें बहुत ही ज्यादा पसंद आया था और उसके बाद दिशा परमार ने उस सॉन्ग पर कमेंट किया था 'लव इट'। इस कमेंट के तुरंत बाद राहुल से उनकी बातचीत शुरू हो गई और इसी इंटरव्यू में राहुल ने बताया था कि दिशा ने जब उनके सॉन्ग पर कमेंट किया था तो उन्होंने ऐसा सोचा कि यह लड़की बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है और इससे बात करने का मौका बिल्कुल भी नहीं गंवाना चाहिए। राहुल ने यह भी बताया कि उन्होंने दिशा को मैसेज किया और दोनों में बातें होने लगी थी। 

 इसे भी पढ़ें- टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस बिग स्क्रीन पर नहीं चला पाई अपना जादू

कब हुई थी शादी? 

दिशा परमार और राहुल वैद्य 'खतरों के खिलाड़ी 11' में एक साथ नजर थे। इसके बाद राहुल वैद्य ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के घर में दिशा परमार को प्रपोज किया था। राहुल और दिशा की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साथ में कई सारी फोटोज भी शेयर करते रहते हैं। 

आपको राहुल और दिशा की लव स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं।  अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image credit- instagram 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।