RJ SIMRAN DEATH: रेडियो जॉकी और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सिमरन सिंह की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

आरजे और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सिमरन सिंह की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। सिमरन सिंह एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर थीं और इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियोज के जरिए, लोगों को एंटरटेन करती थीं। वह अपनी फनी पंजाबी वीडियोज के लिए काफी फेमस थीं। सिमरन सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। चलिए, आपको बताते हैं पूरी खबर।
आरजे सिमरन सिंह की हुई मौत
View this post on Instagram
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और आरजे सिमरन अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। बताया जा रहा है कि वह गुरुग्राम में रह रही थीं और यही के सेक्टर 47 के एक रेंटिड अपार्टमेंट से उनका शव बरामद हुआ था। पुलिस को आत्महत्या का शक है और अभी जांच जारी है। ऐसे में अभी मौत के कारण की पुष्टि नहीं की जा सकती है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। अपार्टमेंट में उनकी बॉडी मिलने के बाद, उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सिमरन, सोशल मीडिया पर अपने जिंदादिल अंदाज और हंसी-मजाक वाले वीडियोज के लिए जानी जाती थीं। ऐसे में उनका अचानक से जाना फैंस को मायूस कर रहा है। उनके सोशल मीडिया पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं और कुछ दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट भी किया था। अपने आखिरी पोस्ट में वह काफी खुश लग रही थीं। ऐसे में किसी भी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है।
जम्मू की रहने वाली थीं सिमरन
View this post on Instagram
सिमरन सिंह, जम्मू के नानक नगर की रहने वाली थीं। उनकी गिनती पॉपुलर युवा इंफ्लुएंसर्स में होती थीं। कई सेलिब्रिटीज भी उनकी वॉइस पर वीडियोज बना चुके थे। खबरों की मानें तो वह अपने एक दोस्त के साथ रह रही थीं और घटना के बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों को सौंप दिया है। अभी इस मामले मे जांच जारी है। फिलहाल उनके जाने से उनके परिवार और चाहने वालों को काफी धक्का लगा है।
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने के लिए आपमें जरूर होने चाहिए ये स्किल्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram/RJ Simran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।