Radha Ashtami 2026 Wishes And Quotes: श्री राधा रानी की कृपा से महकेगा जीवन, अपनों को भेजें ये 30 खास विशेज

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में यह दिन 19 सितंबर को पड़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन राधा रानी का जन्म हुआ था। इस दिन श्री राधा की पूजा-अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। राधाष्टमी की बधाई देने के लिए लोग परिवार, दोस्तों और करीबियों को मैसेज भेजकर इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। आज के इस लेख में हम आपके लिए दिल को छू लेने वाले कोट्स, विशेज और कैप्शन लेकर आए हैं।
राधा अष्टमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं (Radha Ashtami 2026 Wishes In Hindi)
1. जिनके नाम मात्र से ही मुरली वाले झूम उठते हैं,
ऐसी प्रिय राधारानी का प्राकट्य उत्सव हम सबके जीवन में उल्लास लाए।
2. राधा रानी का नाम लेते ही मिट जाते हैं सारे कष्ट,
आपके जीवन में भी सदा बना रहे उनका आशीर्वाद।
राधाष्टमी की शुभकामनाएं
3. जिनके चरणों की धूल पाने को तरसते हैं तीनों लोक,
उन स्वामिनी राधा रानी का आपकी देहरी पर सदा वास हो।
हैप्पी राधाष्टमी-2026

4. भानु किशोरी की कृपा जिसके ऊपर हो जाए,
उसका हर एक दिन राधाष्टमी जैसा पावन बन जाए।
राधाष्टमी की शुभकामनाएं
5. जो राधारानी को सच्चे मन से याद करता है,
जीवन की हर बाधा अपने आप टल जाती है।
आपको पर्व की बहुत-बहुत बधाई
इसे भी पढ़ें-
राधा अष्टमी 2026 के खूबसूरत कोट्स (Radha Ashtami 2026 Quotes)
6. राधा नाम में ही प्रेम की मिठास है,
राधा नाम में ही भक्ति का एहसास है।
जिस दिल में बस जाए राधा रानी,
उस जीवन में खुशियों की बरसात है।
हैप्पी राधाष्टमी 2026
7. जहां राधा का नाम लिया जाता है,
वहां प्रेम खुद मुस्कुराता है।
जिसे मिल जाए राधा रानी का आशीर्वाद,
उसका जीवन धन्य हो जाता है।
राधाष्टमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
8. न धन चाहिए, न कोई संसार चाहिए,
बस राधा रानी का प्यार चाहिए।
उनके चरणों में मिल जाए थोड़ी सी जगह,
फिर और क्या इस दिल को चाहिए।
हैप्पी राधाष्टमी 2026

9. राधा के चरणों में मिल जाए ठिकाना,
बस इतना ही है दिल का अफसाना।
दुनिया चाहे मुझे कुछ भी कहे,
मुझे तो राधा का भक्त कहलाना।
राधाष्टमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
10. राधा अष्टमी का पावन त्योहार आया है,
संग अपने प्रेम और आशीष लाया है।
राधा रानी की कृपा बरसे सब पर,
आज हर दिल ने यही दीप जलाया है।
राधाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
राधा अष्टमी पर भेजें ये भक्तिमय संदेश (Radha Ashtami Messages In Hindi)
11. वृषभानु की दुलारी, श्री राधा रानी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम,
आपके जीवन में हमेशा प्रेम और भक्ति की वर्षा हो।
12. राधा रानी की कृपा जिसके ऊपर हो जाए,
उसे संसार की हर खुशी और बांके बिहारी का प्रेम स्वतः मिल जाता है।
13. जिनकी कृपा से बरसता है वृंदावन में प्रेम का रस,
ऐसी श्री राधा रानी आपके जीवन को भी खुशियों से महका दें।
राधाष्टमी की अनंत शुभकामनाएं

14. जो बरसाने की धूल को अपने मस्तक से लगा ले,
उसके जीवन के सारे कष्ट और संताप दूर हो जाते हैं।
15. वृषभानु नन्दनी की कृपा दृष्टि आपके परिवार पर सदा बनी रहे,
राधा अष्टमी की अनंत शुभकामनाएं।
16. राधा रानी की करुणा ही वह शीतल छांव है,
जो हर भक्त के मन को आनंद और शीतलता से भर देती है।
राधा अष्टमी 2026 के लिए WhatsApp स्टेटस (Radha Ashtami 2026 WhatsApp Status)
17. बरसाने की कुंजियों में गूंजता राधा नाम ही
भवसागर से पार लगाने का एकमात्र सहारा है
18. जिनके चरणों की धूल बैकुंठ का सुख दे,
उन वृषभानु दुलारी को शत-शत नमन।
19. राधा जी के चरणों में सिर झुकाते हैं हम,
उनकी दया से दूर होते हैं जीवन के सारे गम।

20. बरसाने की लाडली का जग में बजता डंका,
राधा नाम से ही मिटती है हर डर और शंका।
21. गोकुल में कृष्ण चमकते हैं, बरसाने में राधा,
दोनों का नाम लेते ही टल जाती है हर बाधा।
परिवार और दोस्तों को भेजें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं (Radha Ashtami Wishes For Family And Friends)
22. मन में रखो राधा, सांसों में बसाओ श्याम,
बन जाएंगे जीवन के तुम्हारे सारे काम।
23. ना मंदिर, ना मूरत, बस दिल में वास हो,
राधा अष्टमी पर आपका हर पल खास हो।
24. किशोरी जी की दया का कोई पार नहीं,
उनके बिना कन्हैया का भी श्रृंगार नहीं।

25. राधा नाम की ज्योति से रोशन हो जाए मन,
मुबारक हो आपको राधा अष्टमी का यह पावन क्षण।
26. श्याम की सांसों में राधा रानी का वास है,
बरसाने की लाडली हर भक्त के पास है।
27. राधे-राधे बोल के जीवन सफल बना लो,
राधा अष्टमी पर किशोरी जी को अपने दिल में बसा लो।
राधाष्टमी इमेज 2026 (Radha Ashtami Images)
28. राधा जी के चरणों में सिर झुकाते हैं हम,
उनकी दया से दूर होते हैं जीवन के सारे गम।
29. बरसाने की लाडली का जग में बजता डंका,
राधा नाम से ही मिटती है हर डर और शंका।

30. गोकुल में कृष्ण चमकते हैं, बरसाने में राधा,
दोनों का नाम लेते ही टल जाती है हर बाधा।
31. रूप अनूप, छटा अति प्यारी,
राधा अष्टमी की बधाई दे रही है दुनिया सारी।

32. प्रेम का असली मतलब राधा रानी ने सिखाया,
बिना पाए भी कृष्ण को अपने दिल में बसाया।
इन लाइंस को भेजकर आप अपनों को भेजकर राधाष्टमी की बधाई दे सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Magnific, ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।