CWG 2022: पीवी सिंधु ने एक बार फिर किया कमाल, बैडमिंटन सिंगल्स फाइनल में जीता गोल्ड

CWG 2022: भारत की बेटियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कमाल कर पूरे देश का नाम रोशन किया है। 
Updated:- 2022-08-09, 10:46 IST
image

28 जुलाई को शुरू हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का कल यानी 8 अगस्त को समापन हो गया है। भारत के खिलाड़ियों ने अपने उम्दा प्रदर्शन से टॉप 5 देशों में जगह बनाई है। 2 बार ओलंपिक में देश के लिए मेडल लाने वाली पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने आखिरी दिन अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी और भारत को गोल्ड दिलााया। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में पीवी सिंधु का ये पहला गोल्ड मेडल है। 

पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, "अभूतपूर्व @Pvsindhu1 चैंपियंस की चैंपियन है! वह बार-बार दिखाती हैं कि उत्कृष्टता क्या है। उनका समर्पण और प्रतिबद्धता काफी इंस्पायरिंग है। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई। साथ ही भविष्य के प्रयासों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।" 

PV Sindhu ने जीता गोल्ड 

पीवी सिंधु ने खेल के दौरान कनाडा की मिशेल ली को टिकने का चांस ही नहीं दिया। पहले गेम में उन्होंने 21-15 तो दूसरे में 21-13 से जीत हासिल की। कॉमनवेल्थ में पीवी सिंधु का यह पहला गोल्ड है जो उनकी मेहनत और खेल के प्रति प्रतिब्धता दिखाता है। 2014 में हुए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान कनाडा की मिशेल  ने उन्हें सेमीफाइनल में हरा दिया था। जिसके बाद सिंधु को कांस्य और मिशेल  को स्वर्ण पदक मिला था। लेकिन इस बार के मौके को सिंधु ने हाथ से जाने नहीं दिया।  

इसे भी पढ़ेंः टीवी की 'सीता' की बेटियों ने खूबसूरती में बाकी Star Kids को छोड़ा पीछे

पैर में पट्टी बंधे होने के बावजूद जीता गोल्ड

पीवी सिंधु जब भी मैदान में उतरती हैं अपनी 100 परसेंट देती है। मैच के दौरान सिंधु के बाएं पैर में पट्टी बंधी थी जिससे उन्हें मूवमेंट करने में दिक्कत हुई। बावजूद इसके उन्होंने अपना खेल जारी रखा जो कि काबिले तारीफ है। (जानें तीरंदाज़ दीपिका कुमारी से जुड़ी ख़ास बातें)

इसे भी पढ़ेंः 'अब और नहीं सहन कर सकती' वीडियो भेजकर लगा लिया मौत को गले, जानें मंदीप कौर की दुखद कहानी

इन बेटियों ने दिलाया गोल्ड

  • मीराबाई चानू- गोल्ड मेडल
  • लॉन बॉल - गोल्ड मेडल
  • साक्षी मलिक - गोल्ड मेडल
  • विनेश फोगाट - गोल्ड मेडल
  •  भाविना पटेल - गोल्ड मेडल
  • नीतू घंघस - गोल्ड मेडल
  • निकहत जरीन - गोल्ड मेडल
  • पीवी सिंधु - गोल्ड मेडल

भारत के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने कुल 61 मेडल हासिल किए जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 61 मेडल के साथ भारत ने चौथा स्थान हासिल किया है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: PM Modi/Twitter

 

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।