Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

PV Sindhu का डांस वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा -ऑल राउंडर

हाल ही में पीवी सिंधु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। आप भी देखिए उनका वीडियो। 
Updated:- 2022-07-05, 11:47 IST
image

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। फिर चाहे बैडमिंटन के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की बात हो या अच्छा डांस करने की, वह हर काम में माहिर हैं। इन दिनों पीवी सिंधु का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी उनकी कच्चा बादाम जैसे गानों पर डांस करते हुए कई वीडियो वायरल हुए हैं। वायरल हो रही वीडियो में पीवी सिंधु कमाल का डांस करती दिख रही हैं। यूजर्स को उनकी वीडियो बहुत पसंद आ रही है। आइए जानते हैं उन्होंने कौन से गाने पर डांस किया है। 

पीवी सिंधु का डांस वीडियो

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sindhu Pv (@pvsindhu1)

पीवी सिंधु वायरल वीडियो में, हेड शोल्डर नीज एंड टोज और गुम्मी-गुम्मी गाने के रीमिक्स पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो पोस्ट करके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जो कुछ भी आपको वास्तव में खुश करता है वो जरूर करें।" इस वीडियो को अभी तक 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं यूजर इस वीडियो पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। रीमिक्स गाने पर डांस करते वक्त पीवी सिंधु काली पैंट और श्रग पहने दिखाई दे रही है जिसके साथ उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ेंः Swiss Open 2022 : पीवी सिंधु ने किया देश का नाम रोशन, जानें देश की बेटी के बारे में रोचक बातें

यूजर्स ने कुछ यूं किया रिएक्ट 

इंडियन बैडमिंटन प्लेयर पूर्विषा एस राम ने पीवी सिंधु के वीडियो के कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट वाली इमोजी पोस्ट की। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, आप हमेशा अपने खेल से इंडिया को प्राउड महसूस कराते हो और अब इस डांस वीडियो से भी हम सभी को आप पर प्राउड महसूस हो रहा है। वहीं एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा,"मैडम टूर्नामेंट से बाहर होने की इतनी खुशी।" वहीं अधिकतर यूजर्स उनकी वीडियो पर रेड कलर की हर्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। पीवी सिंधू ने यह वीडियो मलेशिया में शूट किया है।

इसे भी पढ़ेंः पी वी सिंधु ने वो कमाल कर दिखाया है जो आज तक कोई भारतीय महिला खिलाड़ी नहीं कर पाई

कच्चा बादाम पर भी किया था डांस 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sindhu Pv (@pvsindhu1)

पीवी सिंधु इससे पहले कच्चा बादाम वीडियो पर भी डांस करते हुए देखी गई थीं। उन्होंने इस गाने पर डांस करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। यूजर्स को उनका यह वीडियो बहुत अच्छा लगा था। यही कारण है कि इस वीडियो पर 9 लाख से ज्यादा लाइक आए हैं। 

लोग पीवी सिंधु के खेल के साथ-साथ उनकी तस्वीरों और वीडियो को भी खूब पसंद करते हैं। आपको उनका यह डांस वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Pcture Credit: PV Sindhu/Instagram 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।