अमरुद के पेड़ पर लगे फल में कभी नहीं निकलेंगे कीड़े, जड़ में डालें 10 रूपये की इस चीज का पानी

Gardening Tips: अक्सर आप लोगों ने देखा होगा कि किसी अमरुद के पेड़ पर लगे हर फल में कीड़ा निकलता है। ऐसे में उसको खाने का भी मन नहीं करता है। यदि आपके घर में भी ऐसा पेड़ है, तो आज हम आपको चूने की एक ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसको यदि आप अपने अमरुद के पेड़ की जड़ में डाल देंगे तो उसमें कभी कीड़ें नहीं लगेंगे। आइए जान लेते हैं डालने का तरीका।
Pest control for guava

अमरुद एक ऐसा फल होता है, जो कि स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिकता से भरपूर भी होता है। इसको बच्चे से लेकर बड़े हर कोई बड़े चाव से खाता है। यह फल सर्दी और बरसात के मौसम में आता है। बारिश में मिलने वाले अमरुद में कीड़ें निकलने के ज्यादा चांस रहते हैं। वैसे तो अमरुद के बड़े-बड़े बाग होते हैं, लेकिन बहुत लोग अमरुद का पेड़ घरों में भी लगा लेते हैं। अमरुद का पेड़ लगने के करीब 2-3 साल बाद फल देना शुरू करता है और 8 से 10 साल के अंदर इस पेड़ पर खूब फल आने लगते हैं।

शायद आप में से बहुत लोगों ने देखा होगा कि किसी पेड़ के हर अमरुद में कीड़ा निकलता है। ऐसे में न तो उनमें स्वाद होता है और न ही वो खाने योग्य रह जाते हैं। ऐसे में घर में लगा हुआ पेड़ हमारे लिए बेकार रहता है। यदि आपके के घर में या आसपास ऐसा कोई पेड़ हो तो आप उसके फल में निकलने वाले कीड़ों का सफाया कर सकती हैं।

guava tree

आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसको ट्राई करके आप अमरुद में निकलने वाले कीड़ों को गायब कर सकती हैं। इसको करने के लिए आपको न ही ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही आपका ज्यादा पैसा खर्च होगा। आप सिर्फ 10 रुपये की एक सफेद चीज की मदद से अपने अमरुद को कीट-रहित बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Garden Tips: गमले में भी आसानी से उगा सकती हैं अमरूद का पौधा, जानिए कैसे

चूने की मदद से दूर होंगे अमरुद के कीड़े

chuna powder

अमरुद के पेड़ पर लगे फल में निकलने वाले कीड़ों को चूने की मदद से हटाया जा सकता है। दरअसल, चूना पौधों में कीटनाशक का काम करता है। साथ ही, इसमें मौजूद पोषक तत्व मिट्टी की अम्लता को कम करने में मदद करता है। इससे मिट्टी उर्वरता बढ़ने के साथ पौधे की वृद्धि में भी होती है। कीट-रहित होने के चलते यह अमरुद के फल में कीड़े पड़ने से बचाता है। इसके लिए आपको चूने को लेकर उसको पानी में घोलना है। इसके बाद आप इसे किसी स्प्रे बोतल में भर लें और इससे हफ्ते में एक बार छिड़काव करें। इसके अलावा आप चूने का पाउडर बनाकर उसे मिट्टी में भी मिला सकती हैं। ऐसा आपको महीने में दो बार दोहराना है। चूने के छिड़काव से अमरुद के अंदर और बाहर और पेड़ पर भी कीड़ें नहीं लगेंगे। चूने का पैकेट आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें: इस 1 चीज से सर्दियों में गार्डन की कई समस्या को कर सकते हैं दूर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik/shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP