Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:59 AM IST

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया अपनी बेटी मालती का चेहरा, आप भी देखें ये क्यूट फोटो

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बेटी की एक झलक देखने के लिए फैंस बहुत समय से बेताब थे। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी की फोटो वायरल हो रही है। 
Updated:- 2023-01-31, 12:02 IST
image

प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए खुशी का पल आ चुका है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी का फेस रिवील किया है। आपको बता दें कि प्रियंका की बेबी मालती का क्यूट फेस देखकर फैंस सोशल मीडिया पर तारीफ करने में लगे हुए हैं। प्रियंका ने अपनी बेटी मालती का चेहरा निक जोनस और उनके भाइयों के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार मिलने वाले एक इवेंट के दौरान दिखाया है। 

प्रियंका की बेटी मालती हैं सुपर क्यूट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार इवेंट में प्रियंका ने ब्राउन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की थी जिसमें वे बेहद स्टाइलिश लग रही थी और वह अपनी बेटी मालती को गोद में लिए हुए हुई थी। मालती मैरी का लुक सुपर क्यूट था।

मालती ने एक व्हाइट टॉप और क्रीम स्वेटर के साथ मैचिंग शॉर्ट्स को पेयर किया था। मां-बेटी की खूबसूरत जोड़ी को देखकर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फैंस फिदा हो गए हैं। (Priyanka-Nick Wedding Reception: 12000 घंटों में 80 कारिगरों ने मिलकर बनाया प्रियंका का ‘वेडिंग रिसेप्शन लहेंगा’, जानिए क्या है खासियत)

सोशल मीडिया पर छाई बेबी मालती

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by priyanka chopra jonas (@priyankachopreo)

निक जोनस और उनके भाईयों के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार इवेंट में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थी। इस दौरान ही प्रियंका चोपड़ा की लाड़ली मालती मैरी चोपड़ा के चेहरे की झलक फैंस को पहली बार देखने को मिली। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।(अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताए जिंदगी जीने के 10 खास तरीके)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इस वीडियो में प्रियंका स्टेज पर निक जोनस के सामने बेबी मालती को गोद में उठाए हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनकी बेटी का चेहरा साफ नजर आया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई सारे फैंस कमेंट कर रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बेबी मालती की क्यूट फोटो देखकर सभी फैंस बहुत खुश हैं और अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'बेबी मालती अपने पापा पर गई हैं' वहीं एक अन्य यूजर ने बेबी मालती की फोटो को बेहद क्यूट और नन्ही परी बताया है। 

इसे भी पढ़ें : प्रियंका ने आखिर बता ही दिया कि अपनी उम्र से दस साल छोटे निक जोनस को उन्होंने क्यों किया था डेट

पहले भी की हैं फोटोज शेयर 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया काफी एक्टिव हैं और अक्सर बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। उन्होंने अपनी लाडली की सनसेट का मजा लेते हुए एक बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है। इस फोटो में मालती समंदर किनारे रेत से खेलती हुई नजर आ रही थी और सनसेट का पूरा आनंद ले रही थी। इस फोटो पर भी प्रियंका के फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। 

इसे जरूर पढ़ें- विदेश में है प्रियंका चोपड़ा का ससुराल, देखिये निक जोनस के घर के अंदर की तस्वीरें

आपको प्रियंका चोपड़ा की बेबी की फोटो कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।