करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा, जानें डिटेल

प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड में अभिनेत्री ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। भारत में उन्हें लोग देसी गर्ल भी कहते हैं। अब अभिनेत्री बॉलीवुड से ज्यादा एक्टिव हॉलीवुड की फिल्मों में रहती हैं। ऐसे में अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग काफी शानदार हैं। अभिनेत्री के फैंस जानना चाहते हैं कि अभिनेत्री कितने संपत्ति की मालकिन हैं।
प्रियंका चोपड़ा की कमाई का जरिया
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा की कमाई की बात करें तो उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनकी फिल्में, विज्ञापन, स्टेज शो और बिजनेस है। अभिनेत्री केवल फिल्मों के जरिए ही कमाई नहीं करती हैं। ऐसे में उनके कुल संपत्ति का अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। वो एक स्टेज शो के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये वसूलती हैं। वही अभिनेत्री बॉलीवुड फिल्मों के लिए 6 से 10 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। इसके अलावा फैशन ब्रांड, हेयर प्रोडक्ट ब्रांड और रेस्टोरेंट बिजनेस से मोटी कमाई करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ
View this post on Instagram
फोर्ब्स इंडिया की 2023 रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति $ 50 मिलियन अमरीकी डॉलर आंकी गई थी। इसे भारतीय मूल्य में आका जाएं तो 4,103,877,400.00 रुपये बताया जाता है। यहीं कारण है कि अभिनेत्री को सबसे ज्यादा अमीर एक्ट्रेस का ट्रग मिला हुआ है। प्रियंका चोपड़ा लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं।
इसे भी पढ़ें : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताए जिंदगी जीने के 10 खास तरीके
प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी
View this post on Instagram
वहीं उनकी प्रॉपर्टी की बात करें तो खबरों के मुताबिक जुहू में उनकी बीच फेसिंग बंगला है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा अमेरिका में भी उनका खूबसूरत बंगला है। साल 2018 के दिसंबर महीने में राजस्थान के जोधपुर में प्रियंका ने अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से हिंदू व क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी कर ली थी।
इसे भी पढ़ें : प्रियंका ने आखिर बता ही दिया कि अपनी उम्र से दस साल छोटे निक जोनस को उन्होंने क्यों किया था डेट
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को छोड़ने का कारण बताया
View this post on Instagram
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के फैंस कब से जानना चाहते थे कि उन्होंने बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड जाने का फैसला क्यों किया था। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी हैं। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव से काफी ज्यादा परेशान हो गई थी। उन्हें लगने लगा था कि आगे उन्हें काम नहीं मिलेगा। ऐसे में जब उन्हें हॉलीवुड से ऑफर आया तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।